[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में आज से नहीं शुरू होंगे 10 नए डिग्री कॉलेज, जानिए शिक्षा विभाग ने क्यों स्थगित की पढ़ाई

सीवान में आज से नहीं शुरू होंगे 10 नए डिग्री कॉलेज, जानिए शिक्षा विभाग ने क्यों स्थगित की पढ़ाई

0
सीवान में आज से नहीं शुरू होंगे 10 नए डिग्री कॉलेज, जानिए शिक्षा विभाग ने क्यों स्थगित की पढ़ाई
Ai जेनरेटेड इमेज

Siwan Degree College: सीवान जिले के 10 नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद कर रहे छात्रों को फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा. राज्य स्तर पर शैक्षणिक सत्र शुरू करने की तैयारियां पूरी नहीं होने के कारण पढ़ाई की शुरुआत टाल दी गई है. हालांकि जिला प्रशासन ने सभी कॉलेजों में आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं और अब सरकार के अंतिम निर्णय का इंतजार है.

Siwan Degree College: 1 जुलाई से नहीं शुरू हो सकेगी पढ़ाई

सीवान जिले के नवसृजित 10 राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में 1 जुलाई से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू होने वाली थी, लेकिन अब पढ़ाई आज से शुरू नहीं होगी. जिला शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य स्तर पर नए शैक्षणिक सत्र को लेकर कुछ आवश्यक प्रक्रियाएं अभी पूरी नहीं हुई हैं. इसी वजह से पढ़ाई की शुरुआत फिलहाल स्थगित कर दी गई है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लिया गया निर्णय

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को वरीय अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद नई तिथि निर्धारित की जाएगी और उसी के अनुसार कक्षाओं का संचालन शुरू होगा.

सीवान की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Bihar Degree College: छह प्रमुख विषयों में शुरू होनी थी पढ़ाई

इन नवसृजित महाविद्यालयों में शुरुआती चरण में छह विषयों की पढ़ाई शुरू करने की योजना थी. इनमें हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं. इन विषयों के लिए आवश्यक शैक्षणिक ढांचे की तैयारी की जा रही थी.

Siwan News: जिला प्रशासन ने पूरी की अधिकांश तैयारियां

जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देशन में सभी 10 कॉलेजों में आधारभूत संरचना विकसित करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. कॉलेज परिसरों में आवश्यक सुविधाओं को स्थापित कर अंतिम रूप दिया जा चुका है, ताकि अनुमति मिलते ही शैक्षणिक कार्य शुरू किया जा सके.

Bihar Government: सरकार ने दिए थे 50-50 लाख रुपये

नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी के लिए सरकार ने प्रत्येक संस्थान के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया था. इसमें 20 लाख रुपये जिला प्रशासन को भवनों की रंगाई-पुताई, मरम्मत और अन्य निर्माण कार्यों के लिए दिए गए थे.

संबंधित कॉलेज को दिए गए 30 लाख रुपए

वहीं 30 लाख रुपये संबंधित कॉलेजों को आवंटित किए गए थे. इस राशि से डेस्क-बेंच, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सुविधा, जल निकासी, ब्लैकबोर्ड, फर्नीचर, कंप्यूटर और वाटर कूलर जैसी मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया गया.

Education Department: उच्च शिक्षा विभाग कर रहा है लगातार निगरानी

उच्च शिक्षा विभाग ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक स्टीयरिंग कमेटी गठित कर रखी है. यह समिति कॉलेजों में चल रही तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रही है ताकि शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें.

4 जुलाई को तीन सदस्यीय टीम करेगी निरीक्षण

कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाओं और तैयारियों का आकलन करने के लिए 4 जुलाई को तीन सदस्यीय समिति निरीक्षण करेगी. यह टीम कक्षा संचालन, शिक्षण सामग्री, फर्नीचर, आईटी एवं डिजिटल उपकरण, विद्युत व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच करेगी.

रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

निरीक्षण टीम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (उच्च शिक्षा/माध्यमिक शिक्षा) कुमार अभिजीत, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) जय कुमार तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना शिक्षा) रजनीश कुमार झा शामिल हैं. निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: siwan news : 1 जुलाई को सीवान सदर में चिकित्सकों की ड्यूटी

Degree College: किन प्रखंडों में खुले हैं नए डिग्री कॉलेज

जिले के जिन प्रखंडों में पहले डिग्री कॉलेज नहीं थे. वहां नए राजकीय डिग्री महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं. इनमें आंदर, बसंतपुर, भगवानपुर हाट, दरौली, दरौंदा, गुठनी, हुसैनगंज, लकड़ी नबीगंज, नौतन और सिसवन शामिल हैं.

क्या है आगे की प्रक्रिया?

निरीक्षण रिपोर्ट और राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इन कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की नई तिथि घोषित की जाएगी. शिक्षा विभाग का कहना है कि छात्रों को जल्द ही अगली सूचना उपलब्ध कराई जाएगी.

Also Read: siwan weather : 1 जुलाई को कैसा रहेगा सीवान का मौसम

Previous article महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बेटी के बर्थडे से पहले घर पहुंची पुलिस, परीक्षा माफिया फरार, पत्नी गिरफ्तार
Next article जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आज होगी माइनर कोर्स की विशेष परीक्षा, अप्रैल में छूटे छात्रों को मिला दूसरा मौका
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel