[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार गोपालगंज जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आज होगी माइनर कोर्स की विशेष परीक्षा, अप्रैल में छूटे छात्रों को मिला दूसरा मौका

जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आज होगी माइनर कोर्स की विशेष परीक्षा, अप्रैल में छूटे छात्रों को मिला दूसरा मौका

0
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आज होगी माइनर कोर्स की विशेष परीक्षा, अप्रैल में छूटे छात्रों को मिला दूसरा मौका

JPU Special Exam Today: (विकास दुबे) जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) के स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025-29 के उन छात्र-छात्राओं के लिए आज राहत का दिन है, जो अप्रैल में परीक्षा कार्यक्रम और विषय समूह को लेकर फैले भ्रम के कारण माइनर कोर्स (एमआईसी) की परीक्षा नहीं दे सके थे. विश्वविद्यालय ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए बुधवार को विशेष परीक्षा आयोजित की है. गोपालगंज सहित जेपीयू से संबद्ध कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे.

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्रा के अनुसार, यह विशेष परीक्षा केवल उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है, जो 17 और 18 अप्रैल को आयोजित माइनर कोर्स (एमआईसी) की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. पहले से परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को इसमें शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है. विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को पात्र विद्यार्थियों तक सूचना पहुंचाने का निर्देश भी दिया था.

छपरा के बहुउद्देशीय परीक्षा भवन में बनाया गया परीक्षा केंद्र

गोपालगंज जिले के सभी छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र जेपीयू परिसर स्थित बहुउद्देशीय परीक्षा भवन, छपरा बनाया गया है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. दोनों पालियों में अलग-अलग विषयों की परीक्षा आयोजित होगी.

Image
सांकेतिक तस्वीर

दो पालियों में अलग-अलग विषयों की होगी परीक्षा

पहली पाली में फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, बॉटनी, जूलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, फिलॉसफी, साइकोलॉजी और कॉमर्स सहित कई विषयों की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, भोजपुरी, संस्कृत, समाजशास्त्र, होम साइंस, संगीत, ग्रामीण अर्थशास्त्र, लेबर एंड सोशल वेलफेयर समेत अन्य विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी.

परीक्षा कार्यक्रम को लेकर भ्रम में छूट गई थी परीक्षा

गौरतलब है कि 15 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित सीबीसीएस आधारित स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के दौरान माइनर कोर्स पेपर की तिथि, विषय समूह और परीक्षा पाली को लेकर छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई थी. कई विद्यार्थियों को समय पर यह जानकारी नहीं मिल सकी थी कि उनका विषय किस ग्रुप में शामिल है और परीक्षा किस दिन तथा किस पाली में होगी. छात्रों का आरोप था कि कॉलेजों की ओर से भी स्पष्ट सूचना नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए थे.

छात्रों की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने लिया निर्णय

परीक्षा छूटने के बाद छात्रों और अभिभावकों ने लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की. मामला बढ़ने पर परीक्षा मंडल की बैठक में विशेष परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. विश्वविद्यालय का कहना है कि इस व्यवस्था से छूटे हुए विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित नहीं होगा.

हालांकि छात्रों का कहना है कि यदि परीक्षा कार्यक्रम और विषयवार सूचना समय पर एवं स्पष्ट रूप से जारी की गई होती, तो इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं छूटती. बावजूद इसके, विशेष परीक्षा के फैसले से छात्रों ने राहत की सांस ली है और आज होने वाली परीक्षा को अपने शैक्षणिक भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अवसर मान रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ‘फ्री’ की बीयर! हाजीपुर में ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद मची लूट, बोतलें बटोरने लगे लोग

Previous article सीवान में आज से नहीं शुरू होंगे 10 नए डिग्री कॉलेज, जानिए शिक्षा विभाग ने क्यों स्थगित की पढ़ाई
Next article देर रात सीएम हेमंत सोरेन का एक्शन, हटाए गए पूर्वी सिंहभूम के SSP और सरायकेला-खरसावां के SP 
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel