[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग से शिकायत, DGP-गृह विभाग को भी दिया गया आवेदन

सीवान पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग से शिकायत, DGP-गृह विभाग को भी दिया गया आवेदन

0
सीवान पुलिस के खिलाफ मानवाधिकार आयोग से शिकायत, DGP-गृह विभाग को भी दिया गया आवेदन
आंदर थाना.

सीवान से मनीष गिरी की रिपोर्ट

Siwan News : पुलिसिया जुल्म के पीड़ित ग्रामीणों ने मानवाधिकार आयोग समेत उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मामला आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव का है. जहां ग्रामीण पुलिस के भय से गांव छोड़कर फरार है. पुलिस आए दिन ग्रामीणों को प्रताड़ित कर रही है. ग्रामीणों ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष, गृह विभाग के एसीएस, डीजीपी, डीआईजी, एडीजी, डीएम व एसपी को आवेदन दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि आंदर थानाध्यक्ष ने निर्दोष एवं असहाय ग्रामीणों के विरुद्ध मनगढ़ंत आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कर भय का माहौल कायम किए है.

जानिए…क्या है मामला

आंदर थाना के हसनपुरवा गांव में 17 मई को कन्हैया यादव की पत्नी पानमती देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृतका के पति कन्हैया यादव ने पुत्र और पुत्रवधू पर हत्या का आरोप लगाया. घटना की जानकारी के कुछ देर बाद पुलिस पहुंची. जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए. पुलिस ने मृतका के पुत्र बबलू यादव और पुत्रवधू रिंकू देवी को गिरफ्तार कर लिया. आक्रोशित ग्रामीण इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोग घटना की निष्पक्ष जांच एवं सत्य के उदभेदन हेतु मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे. थाना प्रभारी ग्रामीणों की बात सुनने के बजाय आक्रोशित हो गए. पुलिस ने बदले में ग्रामीणों को प्रताड़ित करने लगी.

पुलिस ने 73 नामजद सहित 100 अज्ञात को किया आरोपित

इस घटना में पुलिस ने 73 नामजद सहित 100 लोगों को आरोपित किया है. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गांव में भय के माहौल है. पुरुष गांव छोड़कर फरार है. पुलिस महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है. इसी दौरान पांच लोगों को जबरन गिरफ्तार कर लिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग तरीके से गांव में दबिश देकर भय एवं आतंक का वातावरण बनाया जा रहा है.

ग्रमीणों ने चौकीदार पर भी लगाए संगीन आरोप

पुलिस ने ग्रामीणों पर अभद्र भाषा का प्रयोग, सरकारी काम में बाधा और पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज की है. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि चौकीदार के साथ मिलीभगत कर एक सोची-समझी रणनीति के तहत कार्रवाई की जा रही है. क्योंकि घटना के समय उपस्थित उसके 4-5 सहयोगियों का नाम प्राथमिकी में शामिल नहीं किया गया है. चौकीदार द्वारा अवैध शराब की विक्री कराई जाती है. इसका विरोध करने पर चौकीदार द्वारा झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी जाती है.

निर्दोष लोगों को किया जा रहा प्रताड़ित

ग्रामीण निर्मला देवी,उमाशंकर साह, शिवकुमारी देवी, विकास, संध्या कुमारी, नन्हे कुमार, देवान्ति देवी, मनोरमा देवी, प्रमिला देवी, प्रमिला देवी, मीना देवी, रामवती देवी, नीना देवी, रिंटू देवी, कुंती देवी, संजय यादव सहित कई लोगों ने निर्दोष को प्रताड़ित करने का आरोप पुलिस पर लगाया है. इनका कहना है कि थाना प्रभारी द्वारा कई निर्दोष लोगों को पकड़कर थाना ले जाया जाता है और बाद में छोड़ दिया जाता है. ग्रामीणों ने इस घटना की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग किया है.


Also Read : Also Read : सीवान में सनसनी: बगीचे में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, जमीन से महज एक बीता ऊपर था पैर

Previous article IIT कानपुर ने शुरू किया JoSAA काउंसलिंग हेल्पडेस्क, छात्रों को कॉलेज और ब्रांच सेलेक्ट करने के लिए करेगा गाइड
Next article मुजफ्फरपुर: छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, आठ जवान घायल
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel