[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information IIT कानपुर ने शुरू किया JoSAA काउंसलिंग हेल्पडेस्क, छात्रों को कॉलेज और ब्रांच सेलेक्ट करने के लिए करेगा गाइड

IIT कानपुर ने शुरू किया JoSAA काउंसलिंग हेल्पडेस्क, छात्रों को कॉलेज और ब्रांच सेलेक्ट करने के लिए करेगा गाइड

0
IIT कानपुर ने शुरू किया JoSAA काउंसलिंग हेल्पडेस्क, छात्रों को कॉलेज और ब्रांच सेलेक्ट करने के लिए करेगा गाइड
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI GENERATED)

JoSAA Counselling 2026: JEE एडवांस्ड परीक्षा पास कर चुके छात्रों की मदद के लिए IIT कानपुर ने एक विशेष पहल की है. संस्थान के अकादमिक और करियर परिषद द्वारा एक आधिकारिक JoSAA काउंसलिंग हेल्पडेस्क 2026 की शुरुआत की गई है. इस हेल्पडेस्क का मुख्य उद्देश्य सीट एलोकेशन की प्रक्रिया के दौरान छात्रों को सही और सटीक मार्गदर्शन देना है ताकि वे अपने उच्च शिक्षण के लिए सही फैसला ले सकें.

JoSAA Counselling 2026: व्हाट्सएप कम्युनिटी के जरिए सीधे जुड़ेंगे मेंटर्स

यह हेल्पडेस्क आगामी 11 जून तक चलने वाली रजिस्ट्रेशन और चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया के साथ-साथ जुलाई के मध्य में सीट एलोकेशन के अंतिम दौर तक रहेगी. हेल्पडेस्क का संचालन एक विशेष व्हाट्सएप कम्युनिटी के माध्यम से किया जा रहा है. यह हेल्पडेस्क 2 जून को जेईई एडवांस्ड के नतीजे आने के तुरंत बाद काम करने लगा था.

इस कम्युनिटी में आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ छात्र मेंटर्स के रूप में मौजूद हैं जो काउंसलिंग करा रहे छात्रों के सवालों के जवाब देंगे. अलग-अलग विभागों के लिए अलग डाउट ग्रुप सामान्य चर्चा के लिए फोरम और महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए विशेष चैनल्स बनाए गए हैं.

कैसे जुड़ें ?

योग्य छात्र संस्थान के आधिकारिक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करके या इस फॉर्म लिंक- JoSAA Counselling Helpdesk 2026 के जरिए इस हेल्पडेस्क से जुड़ सकते हैं.अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर भी उपलब्ध है.

JoSAA Counselling 2026: आज ही होगा ‘ओपन हाउस’ सेशन

काउंसलिंग में शामिल हो रहे उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों के लिए 9 जून 2026 को सुबह 10 बजे एक ऑनलाइन ‘जोसा ओपन हाउस’ का आयोजन किया जा रहा है.

इस वर्चुअल सत्र में IIT कानपुर के निदेशक , डीन्स और कई वरिष्ठ प्रोफेसर हिस्सा लेंगे.इस दौरान छात्र और उनके माता-पिता सीधे संस्थान के नेतृत्व से सवाल-जवाब कर सकेंगे. इस सत्र में मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा होगी:

  • संस्थान के कई एकेडमिक कोर्सेज और फ्लेक्सिबिलिटी.
  • रिसर्च के अवसर, प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के आंकड़े.
  • कैंपस लाइफ, हॉस्टल सुविधाएं, छात्र क्लब और कॉलेज फेस्ट.

बेहतर भविष्य के लिए व्यावहारिक सलाह

संस्थान के अकादमिक और करियर परिषद (यूजी) के महासचिव अद्वैत पांडे ने बताया कि इस पहल का मकसद छात्रों को उनके भविष्य के और सलाह देना है. चूंकि ये मेंटर्स खुद इसी प्रक्रिया से गुजर कर यहां पहुंचे हैं इसलिए वे छात्रों को ब्रांच चुनने JoSAA फॉर्म में प्राथमिकताओं का क्रम तय करने और IIT कानपुर के माहौल को समझने में सबसे सटीक मदद दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें : JEE Advanced 2026 परीक्षा को लेकर छात्र का बड़ा दावा, पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स में है अंतर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel