[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान पैक्स चुनाव के लिए छह मार्च से भरा जायेगा नामांकन पत्र

पैक्स चुनाव के लिए छह मार्च से भरा जायेगा नामांकन पत्र

0
पैक्स चुनाव के लिए छह मार्च से भरा जायेगा नामांकन पत्र
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. जिले में 37 प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा अधिसूचना जारी होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. अधिसूचना के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अधिसूचना का प्रकाशन 18 फरवरी को किया जाएगा. नामांकन की प्रक्रिया 6 एवं 7 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी. इसके बाद 9 एवं 10 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी.अभ्यर्थी 11 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसी दिन चुनाव मैदान में शेष अभ्यर्थियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन भी किया जाएगा.मतदान 18 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपन्न होगा.मतदान समाप्त होते ही उसी दिन मतगणना कराई जाएगी. 20 मार्च को निर्वाचन प्रक्रिया की औपचारिक समाप्ति की घोषणा कर दी जाएगी. निर्वाचन से जुड़े सभी चरणों नामांकन, मतदान और मतगणना के दौरान वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे. प्रबंधकारिणी समिति के निर्वाचन में आरक्षण संबंधी सभी प्रावधानों का सख्ती से पालन किया जाएगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए नियमानुसार पद आरक्षित रहेंगे.साथ ही महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान लागू रहेगा.यदि किसी समिति में आरक्षित वर्ग के योग्य सदस्य उपलब्ध नहीं होंगे तो संबंधित पद रिक्त रखे जाएंगे.चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा 28 फरवरी तक पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी. जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों की कुल 37 पैक्स में चुनाव संपन्न कराया जाएगा. इनमें पचरुखी प्रखंड के शंभुपुर व सुपौली, हुसैनगंज प्रखंड के खरसंधा, छपिया बुजुर्ग व बड़रम, जीरादेई प्रखंड के छोटका मांझा, भरौली व मझवलिया शामिल है. दरौंदा प्रखंड के पिनर्थु खुर्द, नौतन प्रखंड के मुरारपट्टी, बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर, कन्हौली, बसंतपुर व सरेयाश्रीकांत, महाराजगंज प्रखंड के जिगरहवा, पोखरा व रिसौरा, रघुनाथपुर प्रखंड के कुशहरा, खुजवा, पंजवार व संठी, सिसवन प्रखंड के कचनार, नयागांव व भागर, सीवान सदर प्रखंड के बाघरा, भगवानपुर हाट प्रखंड के बिठुना, लकड़ी नबीगंज प्रखंड के गोपालपुर, जगतपुर, डुमरा व बल्डीहा, हसनपुरा प्रखंड के अरंडा व तेलकथु तथा मैरवा प्रखंड के बड़का मांझा सहित अन्य समितियां शामिल हैं.पैक्स चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गतिविधियां तेज हो गई हैं.संभावित प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel