[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जिले के 22 केंद्रों पर 17 से होगी मैट्रिक की परीक्षा

जिले के 22 केंद्रों पर 17 से होगी मैट्रिक की परीक्षा

0
जिले के 22 केंद्रों पर 17 से होगी मैट्रिक की परीक्षा

19,586 विद्यार्थी परीक्षा में होंगे शामिल, छात्राओं के लिए 12 व छात्राें के लिए 10 सेंटर

मुंगेर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 17 फरवरी से वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा ली जायेगी. परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी. इसके लिए जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसमें छात्राओं के लिए 12 व छात्राें के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिले के कुल 19,586 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी. दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच ली जायेगी. इस साल जिले में कुल 19,586 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे. इसमें 9,598 छात्र तथा 9,988 छात्राएं हैं. इधर परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. इस बार परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरु होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. इसके अलावा विद्यार्थियों को केवल चप्पल पहन कर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ली जायेगी. केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने आठ उड़नदस्ता सह गश्ती दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया है. सभी 22 केंद्रों को पांच जोन में बांटा गया है हर जोन में एक जोनल दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया गया है.

B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel