[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान: मोबाइल में हथियार के साथ वीडियो रखना पड़ा भारी, दरौंदा पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा

सीवान: मोबाइल में हथियार के साथ वीडियो रखना पड़ा भारी, दरौंदा पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा

0
सीवान: मोबाइल में हथियार के साथ वीडियो रखना पड़ा भारी, दरौंदा पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा
पुलिस गिरफ्त में तीनों.

Siwan News : दरौंदा थाना पुलिस ने मोबाइल फोन में हथियार के साथ वीडियो रखने के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई उस समय की गई, जब पुलिस शराब तस्करी की सूचना पर सड़क पर वाहन जांच अभियान चला रही थी. जांच के दौरान तीन युवकों के मोबाइल फोन की जांच में हथियार के साथ बनाए गए वीडियो मिले. मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने तत्काल तीनों को गिरफ्तार कर लिया.

इनकी हुई गिरफ्तारी, भेजे गए जेल

गिरफ्तार युवकों की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रामचंद्रापुर गांव निवासी एखलाख आलम, सचिन यादव तथा बाल बंगरा गांव निवासी धीरज यादव के रूप में हुई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

दोषियों पर होगी कार्रवाई, जांच की जा रही

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों पर हथियारों का प्रदर्शन करना या उनसे जुड़े वीडियो बनाना कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर मामला है. ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाला हथियार असली है या नहीं तथा उसका स्रोत क्या है.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel