[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप का आरोप, 4 युवकों पर FIR , जांच में जुटी पुलिस

सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप का आरोप, 4 युवकों पर FIR , जांच में जुटी पुलिस

0
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप का आरोप, 4 युवकों पर FIR , जांच में जुटी पुलिस
सांकेतिक तस्वीर

Siwan Crime News : सीवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में आर्केस्ट्रा नर्तकी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर मेडिकल जांच के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आवेदन और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

घर में घुसकर वारदात का आरोप

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात पीड़िता अपने किराये के मकान में सो रही थी. आरोप है कि इसी दौरान नशे की हालत में चार युवक वहां पहुंचे और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपितों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

Siwan News : थाने पहुंची पीड़िता

घटना के बाद पीड़िता दरौंदा थाना पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की. इसके बाद पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर मेडिकल जांच के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया.

आवेदन और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार निराला ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था. आवेदन और मेडिकल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : वैशाली में श्रद्धापूर्वक मनाया गया संत कबीर प्राकट्य दिवस, दोहों के जरिए सामाजिक समरसता का दिया संदेश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel