[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

0
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, बसंतपुर. एनएच 227 ए पर बसंतपुर थानाक्षेत्र के कोड़र-मुड़ा गांव के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 11 वर्ष का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आसपास के लोगों ने बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक ने घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया. उधर टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन का चालक वाहन समेत फरार हो गया. घायल बच्चा बसंतपुर थानाक्षेत्र के मुड़ा निवासी जफर हुसैन का पुत्र इमरान आलम (11 वर्ष) बताया जाता है. बसंतपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे इमरान आलम को परिजन बेहतर इलाज के लिए सीवान ले गए. मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए. इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई. शनिवार की शाम परिजन बच्चे का शव लेकर मुड़ा पहुंचे. शव मुड़ा पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई. मृतक के दरवाजे पर पहुंचे स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि पवन सिंह ने घटना की सूचना बसंतपुर थाना को दिया. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, एसआई कपिलदेव प्रसाद व पुलिस टीम ने घटना की पूरी जानकारी ली और मृत बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही. उसके बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया. बावजूद परिजन नहीं माने व लिखित रूप से पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को मना कर दिया. उसके बाद पुलिस लौट गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel