सीवान के 24 केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा आज, 11 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए पूरी गाइडलाइन

Bihar Constable Recruitment Exam: सीवान में बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा आज 24 केंद्रों पर होगी. प्रवेश सुबह 11 बजे तक मिलेगा. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

By Sakshi kumari | June 28, 2026 9:18 AM

Bihar Constable Recruitment Exam: सीवान सहित बिहार के कई जिलों में आज सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा. बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा रविवार को आयोजित होगी. परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. जिला मुख्यालय के 24 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Sipahi Bharti Exam: आज होगी बिहार पुलिस सिपाही (प्रचालक) भर्ती परीक्षा

बिहार पुलिस दूरसंचार (वितंतु) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रचालक) के 933 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं.

सीवान की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Siwan News: 24 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में होगी परीक्षा

जिला मुख्यालय के 24 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12 बजे से दो बजे तक एकल पाली में परीक्षा आयोजित होगी. सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके. शनिवार को आंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने संयुक्त बैठक कर केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और कार्यपालक सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

सुबह 11 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश

प्रशासन के अनुसार परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ही होगा. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है.

अभ्यर्थी के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) अवश्य लेकर जाएं. इनके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा.

मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित है. ऐसे सामान के साथ पहुंचने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा या नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

परीक्षा कर्मियों को सुबह 8 बजे तक पहुंचने का निर्देश

परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 8 बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. इससे परीक्षा की सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा किया जा सकेगा.

कदाचारमुक्त परीक्षा पर प्रशासन का जोर

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराया जाएगा. इसके लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और अन्य कर्मियों की तैनाती की गई है.

Also Read: सीवान में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया ‘खतरनाक’ अलर्ट