[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान गौशाला के चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त

गौशाला के चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त

0
गौशाला के चुनाव को लेकर प्रशासन सख्त
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. श्री गोपाल कृष्ण गौशाला सीवान के लंबित चुनाव को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर सह-अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता के द्वारा कोषाध्यक्ष और सचिव को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि 24 घंटे के भीतर अद्यतन मतदाता सूची और अन्य संबंधित कागजात उपलब्ध कराएं, अन्यथा विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.जारी निर्देश में कहा गया है कि 2 जनवरी, 2 फरवरी व 3 फरवरी को पत्र के माध्यम से गौशाला का चुनाव शीघ्र कराने के उद्देश्य से मतदाता सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था, लेकिन अब तक सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है. 27 जनवरी को कार्यकारिणी समिति की बैठक में भी कोषाध्यक्ष को दो दिनों के भीतर मतदाता सूची देने का स्पष्ट निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद दो सप्ताह बीत जाने पर भी सूची नहीं सौंपी गई वार्ता के दौरान भी कोषाध्यक्ष द्वारा दो दिनों का और समय मांगा गया. अनुमंडल पदाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस प्रकार की देरी से यह प्रतीत होता है कि जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न की जा रही है, जो सरकारी आदेश और कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित प्रस्ताव की अवहेलना है. प्रशासन ने साफ किया है कि 24 घंटे के भीतर मतदाता सूची एवं अन्य आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा गौशाला के चुनाव कार्य को बाधित करने के आरोप में स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel