[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान प्रेम प्रसंग में बथान में सोये युवक की हत्या

प्रेम प्रसंग में बथान में सोये युवक की हत्या

0
प्रेम प्रसंग में बथान में सोये युवक की हत्या
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में सोमवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. मृतक उसी गांव का तूफानी सहनी का पुत्र प्रेम कुमार है. परिजन हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बता है. मृतक की मां ने बताया कि मेरा पुत्र बाहर में रहकर काम करता था. हाल ही में वह घर आया हुआ था .जहां गांव के ही एक युवती के साथ वह बातचीत करता था. जिसको लेकर युवती के परिजनो ने रविवार की सुबह पंचायती भी करायी. पंचों द्वारा मामला को उलझा कर रफा दफा कर दिया गया .इसके बाद वह शाम में खाना खाकर अपने बथान में सोने चला गया. जहां सोमवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. आरोपी और मृतक का बथान एक ही जगह पर मृतक के परिजनो ने बताया कि प्रेम जिस लड़की से बातचीत करता था उसका बथान और मेरा बथान नदी के किनारे एक ही स्थान पर है. जहां वह अपने बथान में सो रहा था .तभी युवती के परिजनों द्वारा गाली-गलौज की जाने लगी . जिसके बाद कुछ लोगों ने मामला को सुलझा दिया. जहां रविवार की रात्रि में उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया . सोमवार की सुबह शौच के लिए निकले तो उसका शव बरामद किया गया घर छोड़ आरोपित फरार पोस्टमार्टम कराने आए परिजनों ने बताया कि इधर इस घटना के बाद आरोपित घर छोड़कर फरार है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बोले थानाध्यक्ष- युवक का शव बरामद किया गया है , परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. मामले की जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा हो जाएगा. उपेंद्र कुमार सिंह ,थानाध्यक्ष ,मुफस्सिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel