[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीवान सीवान- जीरादेई रेलखंड पर विक्षिप्त युवती मिली

सीवान- जीरादेई रेलखंड पर विक्षिप्त युवती मिली

0
सीवान- जीरादेई रेलखंड पर विक्षिप्त युवती मिली
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि,सीवान. रविवार को पूर्वाह्न में सीवान–जीरादेई रेल खंड के पकवलिया गांव के समीप रेलवे लाइन के पास विक्षिप्त अवस्था में एक युवती मिली.युवती को देखकर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. युवती की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई है जो सराय थाने के सहलौर निवासी राजेश्वर सिंह की पुत्री है. सदर अस्पताल में होश में आने पर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने युवती से उसका नाम और पता पूछने का प्रयास किया, लेकिन उसने अपना नाम-पता बताने से इनकार कर दिया था. अपराह्न में जब परिजन पहुंचे तो युवती पहचान हुई. परिजनों ने बताया कि युवती अपने भाई एवं बहनों के साथ नगर थाने के पंचमंदिरा मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करती है. युवती ने बताया कि वह टहलने के लिए गई थी, उसी दौरान लाइन के समीप बेहोश होकर गिर पड़ी. फिलहाल युवती का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. दाखिल खारिज व जमाबंदी में सीओ कार्यालय पर रिश्वत का आरोप सीवान. हुसैनगंज अंचल के प्रतापपुर निवासी समाजसेवी मो तबिश अली ने अंचल कार्यालय पर जमाबंदी व दाखिल खारिज मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय व राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव से की है. संबद्ध कार्यालय को ई-मेल से भेजे शिकायत पत्र में समाजसेवी ने कहा है कि अंचल कार्यालय में जमाबंदी के डिजिटाइजेशन व दाखिल खारिज मामले में दलाल किस्म के लोग हाबी है. उन्होंने विगत छह माह के दौरान किये गए जमाबंदी के डिजिटाइजेशन व दाखिल खारिज के जांच की मांग की है. वहीं अंचल कार्यालय पर लगे आरोपों को सीओ दिव्य प्रकाश ने सिरे से खारिज कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel