[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बीसीएल : आरसीके इलेवन बहदिया ने दोनों मैचों में दर्ज की जीत

बीसीएल : आरसीके इलेवन बहदिया ने दोनों मैचों में दर्ज की जीत

0
बीसीएल : आरसीके इलेवन बहदिया ने दोनों मैचों में दर्ज की जीत

केजीएफ इलेवन को 50 व हाई स्कूल टीम को 23 रन से किया पराजित

कटोरिया. प्रखंड के हड़हार पंचायत अंतर्गत बैरीसाल गांव के मैदान पर दिवंगत बुद्धिजीवी स्व प्रभु शर्मा की पुण्य स्मृति में लगातार 15वें वर्ष संचालित बैरीसाल चैंपियंस लीग (बीसीएल) 2025-26 क्रिकेट टूर्नामेंट के 14वें दिन रविवार को दो मैच खेले गए. दोनों मैचों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए आरसीके इलेवन बहदिया की टीम ने जीत दर्ज की. पहले मैच में केजीएफ इलेवन टीम को 50 रनों से व दूसरे मैच में हाई स्कूल कटोरिया की टीम को 23 रनों से पराजित किया. प्रथम मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीके इलेवन बहदिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 129 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए केजीएफ-इलेवन की टीम 5 विकेट खोकर 79 रन ही बना पाई. आरसीके इलेवन की टीम 50 रनों से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ द मैच का खिताब बबलू कुमार को दिया गया. उसने 33 रन बनाए व एक विकेट भी लिया.

दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीके-इलेवन टीम ने 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए हाई स्कूल कटोरिया की टीम 8 विकेट खोकर 92 रन ही बना पाई. आरसीके इलेवन की टीम 23 रनों से विजयी घोषित हुई. मैन ऑफ द मैच का खिताब राकेश कुमार को मिला. उसने 13 गेंद में 29 रन बनाए व दो विकेट भी चटकाए. मैच के दौरान अंपायर की भूमिका आकाश शर्मा व राहुल ने निभायी, जबकि स्कोरिंग आयोजक सुनील कुमार शर्मा एवं कॉमेंट्री गौरव कुमार ने किया.

आयोजन को सफल बनाने में आयोजक सुनील कुमार शर्मा अध्यक्ष शंभु यादव, मुख्य संयोजक हितेश सिंह, खेलप्रेमी पंकज कुमार पप्पू, शिक्षाविद डब्ल्यू शर्मा, खेलप्रेमी रितेश कुमार ठाकुर, गुड्डू पोद्दार, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा, कमल यादव, नंदकिशोर यादव, रवींद्र शर्मा आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. आगामी पांच जनवरी सोमवार को इस टूर्नामेंट में चार मैचों का आयोजन होगा. जिसमें हड़हार टीम बनाम एसके इलेवन बांका, ककवारा बनाम एसके इलेवन बांका, ककवारा बनाम चांदन सुपरस्टार एवं हड़हार बनाम चांदन सुपरस्टार टीम मैच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel