मजकोठवा में डीएम-एसपी के पहुंचने पर 12:40 में शुरु हुआ मतदान
प्रखंड के खैरवा पंचायत के मजकोठवा बूथ संख्या 20 पर करीब पांच घंटे के बाद मतदान शुरू हुआ.
मेजरगंज. प्रखंड के खैरवा पंचायत के मजकोठवा बूथ संख्या 20 पर करीब पांच घंटे के बाद मतदान शुरू हुआ. ग्रामीणों में प्रशासन के विरूद्ध काफी क्षोभ था. बूथ संख्या 20 पर ग्रामीणों ने सुबह से ही मतदान का बहिष्कार कर दिया. स्थानीय प्रशासन लोगों को समझाने बुझाने में जुटे रहे. पर ग्रामीण इंसाफ की मांग पर अडिग रहे. सूचना पर सदर एसडीपीओ टू राम कृष्णा गांव पहुंचकर लोगों को समझाने में जुटे रहे, तभी डीएम रिची पांडेय, एसपी मनोज कुमार तिवारी बीडीओ चंदन कुमार, सीओ विनीता ने परिजन से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया. वहीं, एसपी व डीएम ने ग्रामीणों को न्याय देने की बात कही. एसपी ने मृतक की मां ममता देवी से अकेले मिलकर उनकी फरियाद सुनी और दोषी पर कठोर करवाई की बात कही. — क्या है मामला
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
