प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा, प्राथमिकी दर्ज
शहर के अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
October 1, 2024 7:22 PM
सीतामढी. शहर के अस्पताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी गुड्डू कुमार राउत की 20 वर्षीया पत्नी अंजलि देवी के रूप में की गयी है. घटना से गुस्साये मृतका के परिजन व स्थानीय लोगों ने हंगामा किया. बाद घटनास्थल पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में मृतका के पति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:04 PM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 2:55 PM
July 6, 2026 1:22 PM
July 6, 2026 9:25 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 9:48 PM
July 5, 2026 8:04 PM
July 6, 2026 4:58 PM
July 5, 2026 5:14 PM
