बागमती की पुरानी धारा से किशोर का शव बरामद

थाना क्षेत्र के मुसहरी स्थित बागमती नदी की पुरानी धारा से सोमवार की शाम पुलिस ने पानी से उपलता हुआ शव बरामद किया है.

By Prabhat Khabar News Desk | August 19, 2024 9:28 PM

परसौनी. थाना क्षेत्र के मुसहरी स्थित बागमती नदी की पुरानी धारा से सोमवार की शाम पुलिस ने पानी से उपलता हुआ शव बरामद किया है. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. थानाध्यक्ष ओम पुकार प्रिय ने बताया कि एक किशोर का शव बरामद किया गया है. जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष प्रतीत हो रहा है. फिलहाल शव का शिनाख्त नहीं किया जा सका है. शव मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है. पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टता से डूबने से मौत लग रहा है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है