ट्रेन से कटकर घायल सुपौल के युवक की मौत
शुक्रवार की सुबह सीतामढ़ी से रक्सौल जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन से कटकर सुपौल निवासी युवक बुरी तरह घायल हो गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 20, 2024 9:41 PM
रीगा. शुक्रवार की सुबह सीतामढ़ी से रक्सौल जा रही डीएमयू पैसेंजर ट्रेन से कटकर सुपौल निवासी युवक बुरी तरह घायल हो गया. रीगा रेलवे स्टेशन के पास उक्त घटना हुई है. जितेंद्र कुमार यादव को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक सुपौल जिले के त्रिवेणी नगर का रहनेवाला था. बताया जा रहा कि वह अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था. पुलिस ने छानबीन के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:04 PM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 2:55 PM
July 6, 2026 1:22 PM
July 6, 2026 9:25 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 9:48 PM
July 5, 2026 8:04 PM
July 6, 2026 4:58 PM
July 5, 2026 5:14 PM
