सीतामढ़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, एसपी के निर्देश पर सख्ती शुरू
Sitamarhi Traffic Police: सीतामढ़ी में एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस की ब्रीफिंग आयोजित की गई. सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट
Sitamarhi Traffic Police: सीतामढ़ी में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को यातायात थाना में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की विशेष ब्रीफिंग आयोजित की गई. इस दौरान अधिकारियों को हाईवे पर अतिक्रमण, यातायात नियमों के उल्लंघन और नियमित गश्ती को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए.
ब्रीफिंग के दौरान ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों से कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए. यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्क और सक्रिय रहना होगा.
ये भी पढ़ें: बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 जुलाई से आवेदन, जानें जरूरी दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया
हाईवे पर अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान
बैठक में निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर अतिक्रमण करने वाले वाहनों और अन्य अवरोधों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाए. साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.
पुलिस का उद्देश्य सड़क पर सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके.
ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर सहित पूरे देश में E-Rickshaw बीच सड़क पर क्यों हो रहे हैं बंद? जानिए इसके पीछे की पूरी सच्चाई
सड़क सुरक्षा पर दिया गया विशेष जोर
ब्रीफिंग में सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया. सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराने और आम लोगों को भी जागरूक करने पर बल दिया गया.
पुलिसकर्मियों को दिए गए ट्रैफिक जैकेट और लाठी
बैठक के अंत में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा और बेहतर कार्य निष्पादन को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बीच ट्रैफिक जैकेट और लाठियों का वितरण किया गया.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अभियान और तेज किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें: मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया तेज, लंबित आवेदनों का निपटारा 30 सितंबर तक अनिवार्य
