[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी सीतामढ़ी सीएसपी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार अपराधी गिरफ्तार

सीतामढ़ी सीएसपी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार अपराधी गिरफ्तार

0
सीतामढ़ी सीएसपी लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, चार अपराधी गिरफ्तार
घायल आरोपी एवं जब्त बाइक

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज की रिपोर्ट

Sitamarhi CSP Loot Case: सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक से 1.50 लाख रुपये की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जबकि कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार और लूटी गई अपाचे बाइक भी बरामद की है.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से अपराधियों तक पहुंची पुलिस

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय आसूचना के आधार पर अपराधियों की पहचान की.

गुरुवार रात करीब 11 बजे नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हुसैना पुल के पास कुछ बदमाश किसी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की और चार संदिग्धों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. हालांकि एक आरोपी सफेद रंग की अपाचे बाइक से भागने में सफल रहा.

नाकाबंदी के दौरान हुई मुठभेड़

फरार आरोपी की तलाश में सभी थानों को अलर्ट किया गया और विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच शुरू की गई.

रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी गांव में जांच के दौरान पुलिस ने अपाचे सवार युवक को रोकने की कोशिश की. पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी.

घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

मुख्य आरोपी की पहचान, कई मामलों में रहा है शामिल

घायल आरोपी की पहचान परसौनी थाना क्षेत्र के राजा परसौनी गांव निवासी फेकन कुमार उर्फ चंदन कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, डकैती सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

जांच में यह भी सामने आया कि बरामद सफेद अपाचे बाइक 29 जून 2026 को परसौनी थाना क्षेत्र से लूटी गई थी.

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

चार गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

पुलिस ने इस मामले में कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं.

  • फेकन कुमार उर्फ चंदन कुमार, राजा परसौनी, परसौनी थाना.
  • लड्डू कुमार, मीनापुर बलहा, पिपराही थाना, शिवहर.
  • अविनाश कुमार, चकमहिला, नगर थाना, सीतामढ़ी.
  • कमलेश कुमार, नगर थाना क्षेत्र.

इनके कब्जे से पुलिस ने बरामद किया.

बरामद सामानसंख्या
देसी कट्टा2
देसी पिस्टल1
कारतूस2
लूटी गई अपाचे बाइक1

लूटी गई रकम की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रीगा थाना कांड संख्या 268/26 में आगे की कार्रवाई जारी है. लूटी गई 1.50 लाख रुपये की बरामदगी और इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel