सुरसंड में डेढ़ माह के अंदर डकैती व लूट की तीसरी घटना से दहशत
थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में मंगलवार की रात हुई डकैती की घटना से ग्रामीण समेत आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है.
सुरसंड. थाना क्षेत्र के राधाउर गांव में मंगलवार की रात हुई डकैती की घटना से ग्रामीण समेत आस पास के लोगों में दहशत का माहौल है. लगातार हो रही डकैती व लूट की घटना से इस क्षेत्र के लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. राधाउर गांव में डेढ़ माह के अंदर डकैती व लूट की यह तीसरी घटना है. डकैती व लूट की घटना को अंजाम देने के लिए यह क्षेत्र अपराधियों के लिए सेफ जोन साबित हो रहा है. अपराध की घटना को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को लगातार खुली चुनौती दे रहे हैं. अब तक हुई तीन घटनाओं में से एक भी मामले का भंडाफोड़ नहीं हो पाने से उस क्षेत्र के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं. –निरंतर गश्ती के बाद भी घटना से पुलिस परेशान
बोले अधिकारी
आपराधिक घटनाओं को रोकने के प्रयास का फल है कि प्रतिदिन बदमाशों को पकड़ा भी जा रहा है. पूर्व के मामले में सभी अपराधियों को चिह्नित किया जा चुका हैं. चंद दिनों के अंदर मामले में संलिप्त बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे.अतनु दत्ता, एसडीपीओ पुपरी
—डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
