मोदी ने भारत को सोने का शेर बनाने का लिया है संकल्प : सम्राट चौधरी
डिप्टी सीएम व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को जिले के बथनाहा बाजार के समीप एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दर्जनों बार विदेशी आक्रांताओं ने सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को लूट कर कंगाल कर दिया.
सीतामढ़ी. डिप्टी सीएम व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को जिले के बथनाहा बाजार के समीप एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दर्जनों बार विदेशी आक्रांताओं ने सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को लूट कर कंगाल कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को सोने का शेर बनाने का संकल्प लिया है. डिप्टी सीएम ने लालू यादव एवं तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग नरेंद्र मोदी जी पर आरक्षण खत्म करने का आरोप लगा रहे हैं, वे लोग अपने 15 वर्ष के शासन काल में गरीबों को एक प्रतिशत भी आरक्षण नहीं दिये. केवल अपने परिवार को भरपूर आरक्षण दिया. लालू यादव जी जेल जाने लगे तो अपनी पत्नी को आरक्षण देकर मुख्यमंत्री बनाया. जब उनकी बड़ी बेटी लोकसभा चुनाव हार गयी, तो आरक्षण देकर राज्यसभा भेज दिया. अपनी टूरिस्ट बेटी को छपरा से टिकट देकर आरक्षण दे दिया. मुकेश ने मल्लाह जाति को ठगने का किया है काम : हरि सहनी मंत्री एवं विधान पार्षद हरि सहनी ने मुकेश सहनी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ मल्लाह जाति को ठगने का काम किया है. पूर्व में जब उन्हें टिकट मिला, तो निषाद समाज को कुछ नहीं दिया. इस बार भी लोकसभा चुनाव में तीन सीट में से एक भी सीट निषाद समाज को नहीं दिया. इस मौके पर विधान परिषद सभापति व एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर, विधायक गायत्री देवी, अनिल राम, एमएलसी रेखा कुमारी, पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधायक रामनरेश यादव व नगीना देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार समेत बड़ी संख्या में भाजपा, जदयू व एनडीए के घटक दलों के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
