भिसा हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के भिसा हॉल्ट के पास शनिवार की सुबह डेमू पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी.
By Prabhat Khabar News Desk |
October 19, 2024 9:52 PM
सीतामढ़ी. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर रेलखंड के भिसा हॉल्ट के पास शनिवार की सुबह डेमू पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बतायी जा रही है. सूचना मिलने पर नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विनय प्रताप सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा तैयार करने के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. संवाद प्रेषण तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा गया है शव की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 8:04 PM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 2:55 PM
July 6, 2026 1:22 PM
July 6, 2026 9:25 AM
July 6, 2026 8:38 AM
July 5, 2026 9:48 PM
July 5, 2026 8:04 PM
July 6, 2026 4:58 PM
July 5, 2026 5:14 PM
