[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी वर्ष 2003 के वोटर लिस्ट से मिलान का काम संतोषजनक नहीं : डीएम

वर्ष 2003 के वोटर लिस्ट से मिलान का काम संतोषजनक नहीं : डीएम

0

रुन्नीसैदपुर. प्रखंड कार्यालय के सभा कक्ष में डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडेय ने गहन पुनरीक्षण के तहत सभी बीएलओ के साथ विशेष बैठक की. इस दौरान जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का जो नया प्रारूप प्रकाशन हुआ है, उससे एवं 2003 के मतदाता सूची में मिलान किया जाना है. इसमें कार्य संतोषजनक नहीं है. इस बाबत जिलाधिकारी ने उक्त बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को 20 अगस्त तक इसे 90 प्रतिशत से ऊपर ले जाने का निर्देश दिया. साथ हीं निर्देश दिया गया कि जितने भी मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट सूची में आया है और जिनका डॉक्यूमेंट अब तक प्राप्त नहीं हुआ है. वैसे मतदाता से बीएलओ संपर्क करें और नियमानुसार उन सभी मतदाताओं का डॉक्यूमेंट अपलोड करना सुनिश्चित करें. यह भी निर्देश दिया गया कि इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही परिलक्षित नहीं होनी चाहिए. मौक पर अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ आदर्श गौतम व सीडीपीओ भावना कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel