[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर Kaimur News : मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन को डीएम ने किया रवाना

Kaimur News : मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन को डीएम ने किया रवाना

0
Kaimur News : मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन को डीएम ने किया रवाना
सांकेतिक तस्वीर

भभुआ नगर. विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जानकारी देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सात मोबाइल इवीएम डेमोस्ट्रेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये वैन विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को इवीएम से वोटिंग की विस्तृत जानकारी देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी. इससे मतदाताओं में इवीएम के प्रति विश्वसनीयता बढ़ेगी, साथ ही वोट प्रतिशत बढ़ाने में भी इससे निश्चित रूप से सहयोग मिलेगा. इस वैन का मुख्य उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवी पैट की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है, ताकि मतदाता बिना किसी भ्रम और संकोच के मतदान कर सकें. वैन में मौजूद प्रशिक्षित कर्मी ईवीएम का बटन दबाने से लेकर वीवी पैट स्लिप देखने तक की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमोस्ट्रेशन करेंगे. साथ ही नागरिकों के सवालों के जवाब मौके पर ही दिये जायेंगे. ऑडियो-विजुअल सामग्री, पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जायेगी. यह जागरूकता बैन जिले के चारों विधानसभा के सभी 953 मतदान केंद्र तक पहुंचेगी. यह पहल विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाले युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी होगी. इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन डेमोस्ट्रेशन वैन का संचालन शुरू किया गया है. इस वैन का उद्देश्य लोगों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की प्रक्रिया से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है, ताकि वे बिना किसी भ्रम और संकोच के मतदान कर सकें. वैन में मौजूद प्रशिक्षित कर्मी इवीएम का बटन दबाने से लेकर वीवी पैट स्लिप देखने तक की पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमोस्ट्रेशन करेंगे. साथ ही नागरिकों के सवालों के जवाब मौके पर ही दिये जायेंगे. ऑडियो-विजुअल सामग्री, पोस्टर और बैनर के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel