मारपीट कर बेहोश किया, 50 हजार रुपये भी छीने

थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी बिंदेश्वर साह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

By Prabhat Khabar News Desk | April 21, 2024 8:07 PM

रीगा. थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव निवासी बिंदेश्वर साह ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. आवेदन में लिखा है कि मेरे घर में गोपाल प्रसाद, नवरत्न प्रसाद, संतोष प्रसाद, रंजीत प्रसाद, प्रमोद प्रसाद आदि एक साथ घुसकर लाठी, डंडा, रॉड से मेरे उपर हमला कर दिया. मेरे आंख पर गंभीर चोट लगी और मैं बेहोश होकर गिर पड़ा. इतने में मेरी बहू आयी और सभी का वीडियो बनाने लगी. सभी मिलकर मेरे बहू का मोबाइल छीन लिया और उसके साथ भी अभद्र व्यहार किया. मेरे घर में रखी अटैची को तोड़कर 50 हजार रुपये सभी आरोपी निकाल कर ले गया.