[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सीतामढ़ी अयान स्पोर्ट्स परिहार ने आमिल इलेवन बिस्फी की टीम को हराया

अयान स्पोर्ट्स परिहार ने आमिल इलेवन बिस्फी की टीम को हराया

0
अयान स्पोर्ट्स परिहार ने आमिल इलेवन बिस्फी की टीम को हराया

सुरसंड. नगर पंचायत द्वारा स्थानीय सरयू हाई स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रखंड स्तरीय 15 दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन गुरुवार को अयान स्पोर्ट्स परिहार व आमिल इलेवन बिस्फी मधुबनी के बीच रोचक मुकाबला हुआ. अयान स्पोर्ट्स परिहार की टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करने उतरी अयान स्पोर्ट्स परिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 19 ओवर में ही 10 विकेट के नुकसान पर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बिस्फी की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 190 रन पर ही सिमट गयी. इस प्रकार अयान स्पोर्ट्स परिहार की टीम ने 54 रनों से मैच को जीत लिया. आज के मैन ऑफ द मैच चार ओवर की गेंदबाजी में 25 रन खर्च कर दो महत्वपूर्ण विकेट लेने व 30 गेंद में 3 चौका व सात छक्के की बदौलत 64 रनों की तबाड़तोड़ पारी खेलने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी समर को दिया गया. मुख्य अंपायर पप्पू पंजाबी व शाहनवाज छोटू जबकि कॉमेंटेटर का कार्य मोहित पाठक व सुभाष मिश्रा ने किया. वहीं स्कोरिंग वार्ड पार्षद कुंदन कुमार ने की. नपं उपाध्यक्ष निरंजन मंडल व वार्ड पार्षद उमेश चौधरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel