[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण जलजमाव से त्रस्त स्टेट बैंक कॉलोनी, वर्क ऑर्डर के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

जलजमाव से त्रस्त स्टेट बैंक कॉलोनी, वर्क ऑर्डर के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

0
जलजमाव से त्रस्त स्टेट बैंक कॉलोनी, वर्क ऑर्डर के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम
सांकेतिक तस्वीर

छपरा. छपरा नगर निगम क्षेत्र में कई ऐसी सड़के आज भी है जो इस ठंड में भी जलजमाव से ग्रसित है. इनमें से एक है नगर निगम क्षेत्र के हृदय स्थल कहा जाने वाला भगवान बाजार चौक के ठीक पास स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में इस मौसम में भी जलजमाव की स्थिति है. जल -जमाव के कारण लोगों का रहना दूभर हो गया है. मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. दुर्गंध से स्थिति भयावह बन गयी है. लोगों के अनुसार यहां पर कभी भी संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं. जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को आवेदन देकर लोग थक चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है. सड़क निर्माण स्वीकृत हुआ लेकिन काम शुरू नहीं हुआ. स्थानीय लोगों में इस बात को सबसे अधिक नाराजगी है कि कई बार के आवेदन के बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया गया. स्थिति यह है कि लोग इस इंतजार में है कि कब निर्माण कार्य शुरू हो और मोहल्ले की सबसे बड़ी परेशानी बना जल जमाव की समस्या दूर हो जाए. नगर निगम के द्वारा अब तो सड़क का टेंडर करते हुए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो रहा है. 500 की आबादी प्रभावित इस मोहल्ले में लगभग 50 होल्डिंग है और आबादी लगभग 500 की है. ऐसे में जल जमाव की वजह से क्या बड़े और क्या बच्चे सभी आए दिन परेशान रहते हैं. महिलाओं को रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है. बरसात के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है. कॉलोनी के मनीष कुमार, विकास कुमार आदि ने बताया कि जब हम लोग टैक्स देते हैं तो नगर निगम से सुविधा भी चाहेंगे. यह समस्या लगभग विगत पांच वर्षों से है यह समस्या रोड और नाले के अधूरे निर्माण के कारण हुई है और नाले का निकास नहीं हो पाया हैं. स्वीकृति के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं होना भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है. क्या कहते हैं महापौर मुझे इस बात की जानकारी नहीं है की वर्क आर्डर मिलने के बाद भी काम नहीं हो रहा है शिकायत मिलते ही संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को पत्र लिखा जाएगा. लक्ष्मी नारायण गुप्ता, महापौर ,नगर निगम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel