नल-जल की अनुरक्षण राशि के भुगतान का हिसाब मांगा
ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नल जल योजना को धरातल पर उतारा गया है.
सीतामढ़ी. ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नल जल योजना को धरातल पर उतारा गया है. योजना के अनुरक्षण को प्रत्येक वार्ड एवं क्रियान्वयन समिति के खाते में प्रतिमाह चार हजार रूपये भेजे जाने का प्रावधान किया गया था. उक्त राशि बहुत सारे वार्ड के खाते में अबतक नही भेजी जा सकी है. जिला प्रशासन के पास इस तरह की कोई रिपोर्ट उपलब्ध नही है, जिससे यह पता चल सके कि कितने वार्डों को और किस माह तक उक्त राशि भेजी गयी है. डीपीआरओ ने सभी बीडीओ को पत्र भेज इसकी जानकारी मांगी है, ताकि डीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा सके. — डीएम से की गयी थी शिकायत
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
