[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार लद्दाख घूमने के लिए जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन और कब मिलेगा पैसा, बिहार सरकार देगी 20000 रुपये

लद्दाख घूमने के लिए जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन और कब मिलेगा पैसा, बिहार सरकार देगी 20000 रुपये

0
लद्दाख घूमने के लिए जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन और कब मिलेगा पैसा, बिहार सरकार देगी 20000 रुपये
लद्दाख (सांकेतिक तस्वीर)

Sindhu Darshan Yatra: सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ‘सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रा वित्तीय सहायता अनुदान योजना-2026’ को मंजूरी मिली थी. इस योजना को मंजूरी मिलने के बाद बिहार के लोगों के लिए लद्दाख घूमना अब सिर्फ सपना ही नहीं रह जाएगा. बिहार सरकार राज्य के लोगों को 20 हजार रुपये देगी.

लद्दाख घूमने के लिए कैसे करेंगे आवेदन?

बिहार सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए पर्यटक को पर्यटन निदेशालय के आवेदन निदेशक को एक आवेदन जमा करना होगा. इस आवेदन में तमाम जानकारियां और डॉक्युमेंट्स देने होंगे. जैसे कि, पैन कार्ड, आधार कार्ड, रेसिडेंस सर्टिफिकेट और यात्रा खर्च के संबंध में अंडरटेकिंग कॉपी भी जमा करनी होगी. इसमें ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 100 पर्यटक लाभ ले सकेंगे.

कब मिलेंगे पर्यटक को 20 हजार रुपये?

जानकारी के मुताबिक, लद्दाख जाकर सिंधु नदी की यात्रा करने के बाद ही पर्यटक को रुपये मिलेंगे. यानी कि इस यात्रा को पूरा करने के बाद ही पैसे मिलेंगे. लद्दाख की यात्रा करने के बाद यात्रा से जुड़े प्रमाण या फिर खर्च से जुड़े सभी डॉक्युमेंट्स जमा करना होगा. पूरी यात्रा में खर्च हुए पैसे का 50 प्रतिशत या फिर ज्यादा से ज्यादा 20 हजार रुपये बिहार सरकार देगी. गौर करने वाली बात यह है कि, दोनों में जो राशि कम होगी, उसे ही डीबीटी के माध्यम से अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा.

पूरी योजना के बारे में जानिए

बिहार सरकार ने राज्य के लोगों को लद्दाख स्थित सिंधु नदी के दर्शन कराने के लिए खास पहल की है. योजना के नियम के मुताबिक, लद्दाख यात्रा पर जाने वाले पर्यटक के कुल खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा या अधिकतम 20 हजार रुपये (दोनों में से जो भी कम होगा) अनुदान यानी सब्सिडी के रूप में सरकार देगी. इस योजना का फायदा केवल बिहार के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा, जिनकी उम्र कम से कम 18 साल या उससे ज्यादा होनी अनिवार्य है.

सरकार ने इस योजना के तहत फिलहाल सीमित संख्या तय की है. हर साल बिहार के अधिकतम 100 पर्यटकों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा. यानी कि ज्यादा से ज्यादा 20 लाख रुपये तक खर्च किए जायेंगे. सरकार का मानना है कि इस कदम से देश की राष्ट्रीय और सांस्कृतिक एकता मजबूत होगी और जो लोग पैसों की तंगी के कारण लद्दाख नहीं जा पाते थे, उन्हें बड़ी राहत मिलेगी.

Also Read: भरत के सरेंडर के बाद उसके कंधे पर हाथ रख साथ ले गए SDPO राजेश शर्मा, फिर STF ने मारी गोलियां, अब सरकार ने लिया एक्शन

Previous article अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, अरवल में चलेगा विशेष अभियान, प्रशासन ने उठाए सख्त कदम
Next article भरत तिवारी के गांव जाएंगे बागेश्वर बाबा, परिजनों से करेंगे मुलाकात, बोले- सरेंडर के बाद किसी की जान लेना गलत
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel