[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, अरवल में चलेगा विशेष अभियान, प्रशासन ने उठाए सख्त कदम

अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, अरवल में चलेगा विशेष अभियान, प्रशासन ने उठाए सख्त कदम

0
अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, अरवल में चलेगा विशेष अभियान, प्रशासन ने उठाए  सख्त कदम
(सांकेतिक तस्वीर)

Arwal News: अरवल में अवैध खनन और अनियमित खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है. डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में खनन विभाग से जुड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिले में चल रही खनन गतिविधियों, बालू घाटों की स्थिति, खनिज परिवहन और यातायात व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गयी.

पारदर्शिता और नियमों के पालन पर जोर

बैठक में जिला पदाधिकारी ने खनन कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने और सभी वैधानिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों को खनन क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा.

Arwal News: भारी वाहनों के जाम से निपटने की तैयारी

खनिज परिवहन में लगे भारी वाहनों के कारण कई स्थानों पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. इसे देखते हुए डीएम ने जाम प्रभावित स्थलों की पहचान कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया. साथ ही वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया.

अनधिकृत पार्किंग पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

धर्म कांटा की होगी नियमित जांच

डीएम ने खनिज वाहनों के वजन माप केंद्र यानी धर्म कांटा की नियमित जांच करने को कहा. उन्होंने कहा कि वजन माप प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

अवैध खनन रोकने के लिए चलेगा विशेष अभियान

अवैध खनन और अवैध परिवहन पर नियंत्रण के लिए जिले में विशेष रोको-टोको अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. डीएम ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और नियमों के विरुद्ध खनिज परिवहन पर रोक लगाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

ALSO READ: अरवल में सोन दियारे का ‘हरा सोना’, परवल की खेती से किसानों की चमक रही किस्मत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel