[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा OMR आधारित परीक्षा के फैसले का ABVP ने किया विरोध, छात्र हित में निर्णय वापस लेने की मांग

OMR आधारित परीक्षा के फैसले का ABVP ने किया विरोध, छात्र हित में निर्णय वापस लेने की मांग

0
OMR आधारित परीक्षा के फैसले का ABVP ने किया विरोध, छात्र हित में निर्णय वापस लेने की मांग
प्रतीकात्मक तस्वीर

Sheikhpura News: मुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित होने वाली स्नातक सेमेस्टर-3 और सेमेस्टर-5 की परीक्षाओं को OMR आधारित कराने के निर्णय का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विरोध किया है. परिषद के प्रदेश सह संयोजक अभिषेक कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय का यह निर्णय छात्रों के हित में नहीं है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित OMR आधारित परीक्षाओं में कई छात्रों का परिणाम लंबित रह गया था, जबकि कुछ छात्रों को अंक सुधार (स्क्रूटनी) के लिए आवेदन करना पड़ा था. ऐसे में उसी व्यवस्था को दोबारा लागू करना छात्रों के साथ अन्याय होगा.

पूर्व की गड़बड़ियों का दिया हवाला

अभिषेक कश्यप ने बताया कि लगभग पांच से छह महीने की देरी के बाद विश्वविद्यालय ने सिंडिकेट की बैठक में मुख्य परीक्षा को OMR आधारित कराने का निर्णय लिया. उनका कहना है कि इस व्यवस्था में पहले भी कई खामियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें दूर करने के बजाय फिर से उसी प्रणाली को लागू किया जा रहा है.

विद्यार्थी परिषद ने निर्णय वापस लेने की मांग की

परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर विश्वविद्यालय प्रशासन से OMR आधारित परीक्षा कराने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई. ABVP ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन निजी एजेंसियों को लाभ पहुंचाने या किसी अन्य आर्थिक हित को ध्यान में रखकर ऐसा निर्णय ले रहा है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

Also Read : भीषण गर्मी से बेहाल नवादा, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel