[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: श्यामा सरोवर पार्क में योग शिविर, डीएम सहित अधिकारियों ने किया अभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: श्यामा सरोवर पार्क में योग शिविर, डीएम सहित अधिकारियों ने किया अभ्यास

0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: श्यामा सरोवर पार्क में योग शिविर, डीएम सहित अधिकारियों ने किया अभ्यास
डीएम शेखर आनंद योगाभ्यास करते हुए

शेखपुरा से सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट
International Yoga Day 2026 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रही. इस अवसर पर शहर के श्यामा सरोवर पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया. कला संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित इस योग शिविर में डीएम शेखर आनंद, एलडीएम लखींद्र पासवान ,एसडीओ प्रियंका कुमारी से सहित अन्य अधिकारियों और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया . डीएम सहित सभी अधिकारियों ने योगाभ्यास किया. योग शिविर में योग के विभिन्न आसन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक फायदों को गिनाया गया. डीएम शेखर आनंद ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति लोगों को जागरूक करना है.योग के माध्यम से शरीर के सामंजस्य को ठीक रखा जा सकता हैं. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनाए और शरीर को निरोग बनाएं.

जिला जज ने किया योगा अभ्यास

विश्व योग दिवस के मौके पर शेखपुरा कोर्ट परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी भी शामिल हुए और सभी न्यायायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ योगा अभ्यास किया. योग दिवस के अवसर पर विधिज्ञ संघ के महासचिव विपिन कुमार सिंह ,संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ,विनोद कुमार सिंह ,अधिवक्ता बनारसी यादव, कमल किशोर ,निरंजन कुमार सहित अन्य ने काफी देर तक योगाभ्यास किया.योग गुरु आशीष कुमार ने काफी देर तक विभिन्न आसनों में योगा अभ्यास कराया तथा इससे होने वाले शारीरिक फायदों को गिनाया.

Untitled Design 2026 06 21T084804.917
प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी

पतंजलि योग समिति ने चांदी पहाड़ योग शिविर लगाया

अरियरी प्रखंड के चांदी पहाड़ पर पतंजलि योग समिति के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया. इस योग शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने भाग लिया. योग प्रशिक्षक रंजीत कुमार ने योग शिविर में उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न मुद्राओं के बारे में जानकारी देते हुए योग से शरीर में होने वाली परेशानियों को नियंत्रित करने के बारे में जानकारी दी. चांदी पहाड़ पर योग शिविर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. विश्व योग दिवस के मौके पर इसका समापन किया गया.

गौशाला में योग शिविर का आयोजन

शहर के चकदीवान स्थित गौरक्षणी गौशाला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर योग प्रशिक्षक आशीष कुमार आर्या ने योग से शरीर को निरोग रखने के गुर बताए. इस अवसर पर गौशाला के सदस्यों के अलावे आरडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.रामाकांत प्रसाद सिंह, रोटेरियन ज्योतिष कुमार, दीपक कौशिक सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. एसडीओ ने बताया कि आज के भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में आमलोग कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हैं. इससे बचने के लिए सभी लोगों को योग करना चाहिए.

मेहूंस कॉलेज के योग शिविर में शामिल हुए विधायक

सदर प्रखंड के मेहूंस गांव में अवस्थित सुंदर सिंह महाविद्यालय परिसर में विश्व योग दिवस मनाया गया. इस योग दिवस समारोह में बरबीघा विधानसभा क्षेत्र विधायक सुदर्शन कुमार, डीएसपी (मुख्यालय) अरुण कुमार द्विवेदी, योगाश्चम मुंगेर के योगाचार्य सन्यासी मदन मुरारी, प्रधानाचार्य डॉ.राम प्रकाश सिंह, मुखिया चितरंजन कुमार, बीएड कॉलेज चेयरमेन अंजेश कुमार, कृष्णमुरारी, राजाराम सिंह, शिव कुमार प्रसाद सहित महाविद्यालय के सभी कर्मी उपस्थित हुए. योग दिवस कार्यक्रम में प्राणायाम के अलावा विभिन्न प्रकार के योग जैसे तारासन, पवन मुक्तासन, तिर्यकासन, तितली आसन एवं अन्य योग क्रिया का अभ्यास कराया गया. साथ ही तन के साथ मन को भी सुन्दर रखने का संदेश दिया गया.

कई संस्थानों में हुआ योग कार्यक्रम

वहीं शहर के कई शिक्षण संस्थाओं परिसर में भी योग शिविर आयोजित किया गया. जिसमें स्कूल के शिक्षक गण के अलावे छात्र-छात्राओ ने भाग लिया. सुबह से ही लोग शिविरों में भाग लेने के लिए उत्सवी माहौल में अपने घरों से निकल पड़े. इन शिविरों के माध्यम से लोंगो को स्वस्थ रहने के लिये नियमित रूप से योग करने का संदेश दिया गया.

Also Read : Shekhpura News : जिले में आज का कार्यक्रम, पूजा का समय व डॉक्टरों की ड्यूटी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel