[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports महा-मुकाबले में इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत! साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बनेगा ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक कोई नहीं कर पाया

महा-मुकाबले में इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत! साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बनेगा ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक कोई नहीं कर पाया

0
महा-मुकाबले में इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत! साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में बनेगा ऐसा रिकॉर्ड, जो आज तक कोई नहीं कर पाया
हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet kaur 200 matches: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला मुकाबला बेहद रोमांचक होने जा रहा है. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाने वाला यह मैच भारतीय टीम का टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला होगा. लेकिन, यह मैच सिर्फ टीम के लिए ही नहीं, बल्कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए भी बेहद ऐतिहासिक होने वाला है. साल 2009 में अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाली हरमनप्रीत जब इस मैच में मैदान पर कदम रखेंगी, तो वह उनके करियर का 200वां टी20 इंटरनेशनल मैच होगा.

इतिहास रचने की दहलीज पर हरमनप्रीत कौर

साल 2004 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत के बाद से आज तक जो कोई नहीं कर सका, वो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर करने जा रही हैं. महिला और पुरुष दोनों ही क्रिकेट फॉर्मेट में आज तक कोई भी खिलाड़ी 200 टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल सका है. हरमनप्रीत यह कारनामा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनने वाली हैं.

दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर्स भी हैं पीछे

खिलाड़ी का नामदेशफॉर्मेटकुल मैच
हरमनप्रीत कौरभारतमहिला क्रिकेट200 (आगामी मैच)
सूजी बेट्सन्यूजीलैंडमहिला क्रिकेट184
पॉल स्टर्लिंगआयरलैंडपुरुष क्रिकेट163

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच

मैच का रिकॉर्डपहली महिला क्रिकेटर (साल)पहला पुरुष क्रिकेटर (साल)
100 मैचजेनी गन – इंग्लैंड (2018)शोएब मलिक – पाकिस्तान (2018)
150 मैचहरमनप्रीत कौर – भारत (2023)रोहित शर्मा – भारत (2024)
200 मैचहरमनप्रीत कौर – भारत (2026)(अब तक कोई नहीं)

हरमनप्रीत कौर के टी-20 करियर

हरमनप्रीत कौर सिर्फ एक कप्तान नहीं, बल्कि महिला टी-20 क्रिकेट की एक दिग्गज ऑलराउंडर हैं. 199 मैचों के अपने लंबे सफर में उन्हें 178 बार बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसे भुनाते हुए उन्होंने 30 की औसत से 4,123 रन बना डाले. उनके बल्ले से 1 शानदार शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं. रनों के मामले में वह विश्व क्रिकेट में सिर्फ सूजी बेट्स और स्मृति मंधाना से पीछे यानी तीसरे नंबर पर हैं. सिर्फ बल्ला ही नहीं, जरूरत पड़ने पर गेंद से भी उन्होंने टीम को बड़ी सफलताएं दिलाई हैं और अब तक 32 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

महिला टी-20I में सर्वाधिक रन बनाने वाली टॉप-5 बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीदेशकुल रन
1सूजी बेट्सन्यूजीलैंड4,739
2स्मृति मंधानाभारत4,475
3हरमनप्रीत कौरभारत4,123
4सोफी डिवाइनन्यूजीलैंड3,786
5चमारी अथापथ्थुश्रीलंका3,783

इसे भी पढ़े- रोहित शर्मा ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel