[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शेखपुरा शेखपुरा में पत्नी पर फायरिंग करने वाले पति को भीड़ ने पीट पीट कर की थी हत्या मामले में प्रथमिकी दर्ज

शेखपुरा में पत्नी पर फायरिंग करने वाले पति को भीड़ ने पीट पीट कर की थी हत्या मामले में प्रथमिकी दर्ज

0
शेखपुरा में पत्नी पर फायरिंग करने वाले पति को भीड़ ने पीट पीट कर की थी हत्या मामले में प्रथमिकी दर्ज
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: (रंजीत कुमार) घटना शेखपुरा जिले के सिरसी थाना इलाके के कैथवा रेलवे क्रॉसिंग पर आपसी विवाद में पत्नी की हत्या के नियत से फायरिंग करने वाले पति को ग्रामीणों ने ग्रामीणों की भीड़ में पीट-पीट कर हत्या के मामले में दो पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

इस बाबत सिरारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि नवादा जिले के सुल्तानपुर गांव निवासी दीपक ठाकुर का अपनी ही पत्नी प्रतिमा देवी से विवाद चल रहा था. करीब 5 साल पहले हुई शादी में प्रताड़ना के दौरान विवाहिता ने अपने पति के विरुद्ध उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था.

पत्नी पर उत्पीड़न के मामले में जेल से आने के बाद की थी पत्नी पर गोलीबारी

इस मामले में पति जेल भी गया था. जेल से निकलने के बाद गुरुवार को प्रतिशोध की आग में जल रहे पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की योजना बना डाली.

इस घटना में आरोपी दीपक कुमार ने उस वक्त अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. जब वह अपने मौसी के घर शेखपुरा के सिरसी थाना के कैथवा गांव आई हुई थी. इस दौरान वह अपनी मौसी के साथ टोटो पर सवार होकर वहां आयोजित हो रहे हैं यज्ञ का मेला देखने जा रही थी.

तभी कैथवा रेलवे क्रॉसिंग के पास दीपक ने ताबड़ – तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में विवाहिता के गले और जबड़े में दो-दो गोलियां लगी. महिला का इलाज पटना के निजी अस्पताल में जारी है.

क्या थी पूरी घटना?


वही गोली-बारी होते देख, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ ने उक्त आरोपी को खदेड़ना शुरू किया. आरोपी ने ग्रामीणों के भीड़ पर भी फायरिंग कर दिया था. तभी किसी प्रकार ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा और जमकर उसकी पिटाई कर दी. इस घटनाक्रम के दौरान युवक को अचेत अवस्था में सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस घटना को लेकर विवाहिता की मौसी व कैथवा गांव निवासी गिरिजा देवी ने हत्या के मामले में मृतक दीपक पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई है.

अज्ञात ग्रामीणों पर पीट-पीट कर हत्या करने का मामला दर्ज

वही इस मामले में युवक की मां रजनीश्या देवी ने अज्ञात ग्रामीणों के द्वारा पीट – पीट कर हत्या करने का मामला दर्ज कराया है.

इस घटना को लेकर सिरारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. इस घटना में विवाहिता पर फायरिंग करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले देसी पिस्टल को बरामद कर लिया गया है.

Previous article Bagaha News: तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को रौंदा, पुलिस जांच में जुटी 
Next article Flipkart Sale में iPhone 16 हुआ सस्ता, 58 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel