[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेतिया Bagaha News: तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को रौंदा, पुलिस जांच में जुटी 

Bagaha News: तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को रौंदा, पुलिस जांच में जुटी 

0
Bagaha News: तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को रौंदा, पुलिस जांच में जुटी 
सांकेतिक तस्वीर

Bagaha News: बगहा में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है. यहां एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध विश्वनाथ शाह की इलाज के दौरान जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब विश्वनाथ शाह रास्ते से गुजर रहे थे. तभी दो बाइक सवार युवक काफी तेज गति में आए और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वृद्ध सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए, वहीं दोनों बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया. वहां चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन वृद्ध की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस की कार्रवाई:

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

हादसे में शामिल बाइक और चालकों की जांच की जा रही है.

परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel