[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार शिवहर शिवहर: डीएम ने जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश

शिवहर: डीएम ने जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश

0
शिवहर: डीएम ने जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का दिया संदेश
कार्यशाला में मौजूद डीएम एवं अन्य अधिकारी

Sheohar News: समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में शुक्रवार को ‘वाटर फॉर पीपुल इंडिया’ की ओर से जल, स्वच्छता, सफाई और जलवायु परिवर्तन की प्रगति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बिल्डिंग ब्लॉक कार्यशाला का आयोजन किया गया.

डीएम ने दिया जल संरक्षण का संदेश

कार्यशाला का उद्घाटन डीएम प्रतिभा रानी ने कलश में जल डालकर किया. इस दौरान उन्होंने जल संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता निभाने का संदेश दिया.

डीएम ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विभागों को अपने दायित्वों का प्रभावी तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया.

नौ बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा

कार्यशाला में राज्य प्रभारी विवेक शरण ने बिल्डिंग ब्लॉक टूल के सभी नौ बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी.

वहीं जिला सहयोग विशेषज्ञ आशीष कुमार ने जिले में जल, स्वच्छता, सफाई और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत किया.

तकनीकों और सूचकों पर भी हुई चर्चा

कार्यशाला में सूचकों की निगरानी के लिए उपयोग की जा रही तकनीकों की जानकारी भी साझा की गई. साथ ही जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़े प्रमुख आंकड़ों और वर्तमान स्थिति को स्क्रीन पर प्रदर्शित कर चर्चा की गई.

कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अविनाश कुणाल, अनुशील कुमार, अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी विजय कुमार, वाटर फॉर पीपुल के सहयोगी अमित कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel