अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

SASARAM NEWS.करगहर गांव के बधार में सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक करगहर गांव निवासी अजय यादव का 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार था.

By ANURAG SHARAN | May 11, 2026 3:43 PM

करगहर.

करगहर गांव के बधार में सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक करगहर गांव निवासी अजय यादव का 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार था. जानकारी के अनुसार मनीष सोमवार की सुबह टहलने के लिए घर से बाहर निकला था. इसी दौरान मिट्टी ढुलाई कर रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन इलाज के लिए उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.