[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम भैया-दूज की तैयारी में जुटी महिला की करेंट लगने से मौत

भैया-दूज की तैयारी में जुटी महिला की करेंट लगने से मौत

0
भैया-दूज की तैयारी में जुटी महिला की करेंट लगने से मौत

फोटो-2- पोस्टमार्टम रुम के बाहर लगी परिजनों की भिंड प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण अगरेर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में गुरुवार की अहले सुबह भैया-दूज की खुशी उस वक्त मातम में बदल गयी, जब पूजा की तैयारी कर रही एक महिला की करेंट लगने से मौत हो गयी. मृतका बेलवां गांव निवासी सुदामा विश्वकर्मा की 35 वर्षीया पत्नी प्रतिमा देवी थी. घटना के संदर्भ में ग्रामीण विजय कुमार तिवारी ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे प्रतिमा देवी भैया-दूज की तैयारी को लेकर अपने घर के दरवाजे पर साफ-सफाई कर रही थी, तभी पास में गिरे बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गयी और बुरी तरह झुलस गयी. आनन-फानन में इलाज के लिए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एनएमसीएच के लिए रेफर कर दिया. एनएमसीएच जमुहार ले जाने के क्रम में ही उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी. महिला की मौत से भैया-दूज के अवसर पर परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसरा है. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है और पति सुदामा विश्वकर्मा प्रदेश से बाहर हैं. हालांकि, सूचना मिलते ही वे गांव आने के लिए निकल चुके हैं. इस संबंध में अगरेर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की प्रक्रियां की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel