[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार कैमूर मोहनिया विस सीट पर राजद ने निर्दलीय प्रत्याशी रवि शंकर को दिया समर्थन

मोहनिया विस सीट पर राजद ने निर्दलीय प्रत्याशी रवि शंकर को दिया समर्थन

0
मोहनिया विस सीट पर राजद ने निर्दलीय प्रत्याशी रवि शंकर को दिया समर्थन

मोहनिया शहर. मोहनिया विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बुधवार की शाम बड़ा उलटफेर देखने को मिला. राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने के बाद पार्टी ने निर्दलीय प्रत्याशी रवि शंकर पासवान जो कि सासाराम के पूर्व सांसद छेदी पासवान के पुत्र हैं, उनको आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है. शाम होते ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव और रवि शंकर पासवान की एक तस्वीर तेजी से वायरल हुई, जिसमें रवि शंकर पासवान लालटेन का प्रतीक चिह्न थामे नजर आ रहे हैं. इसके कुछ ही देर बाद तेजस्वी यादव का एक वीडियो संदेश भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने मोहनिया से श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने की पुष्टि करते हुए स्पष्ट कहा कि पार्टी अब निर्दलीय प्रत्याशी रवि शंकर पासवान का समर्थन करेगी. वीडियो को खुद रवि शंकर पासवान ने अपने फेसबुक अकाउंट से साझा भी किया है, जिसके बाद जिले की सियासत में हलचल काफी तेज हो गयी है. यह कदम न केवल मोहनिया के राजनीतिक समीकरण को बदलने वाला साबित हो सकता है, बल्कि यह भी संकेत दे रहा है कि राजद ने अब रणनीतिक रूप से बढ़त बनाने के लिए मैदान में नये समीकरणों के साथ उतरने की भी पूरी तरह से तैयारी कर ली है. वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का यह भी मानना है कि रवि शंकर पासवान तभी एक मजबूत चुनौती पेश कर पायेंगे, जब उनके पिता और पूर्व सांसद छेदी पासवान भी खुले मंच से उनके पक्ष में उतरेंगे. वहीं, राजद उम्मीदवार का नामांकन रद्द होना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. फिलहाल, मोहनिया की राजनीति में राजद बनाम अन्य दलों की जंग और भी दिलचस्प होती जा रही है. अब सबकी निगाहें इस पर टिक गयी है कि राजद का यह समर्थन आगामी चुनावी जंग में कितना असर दिखा पाता है. # मोहनिया विस सीट से चार निर्दलीय उम्मीदवार विधानसभा चुनाव के लिए मोहनिया सीट से 12 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकार किया गया है. इनमें चार निर्दलीय और आठ राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. राजनीतिक दलों के प्रत्याशी में असंख्य समाज पार्टी से नीतीश कुमार, आम आदमी पार्टी से रंजीत डोम, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी से मुन्ना कुमार, जनतंत्र आवाज पार्टी से कन्हैया राम, भारतीय जनता पार्टी से संगीता कुमारी, जनसुराज पार्टी से गीता देवी, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी से बाबू धन पासी, बहुजन समाज पार्टी से ओमप्रकाश नारायण शामिल हैं. जबकि, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजय कुमार, इंद्रजीत राम, नीतू कुमारी व रविशंकर पासवान शामिल हैं. कुल मिलाकर 12 प्रत्याशी अब मोहनिया विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं. इस बार मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है, जिससे मतदाताओं के बीच भी दिलचस्प प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है. # क्या कहते हैं रविशंकर इस संबंध में जब प्रभात खबर द्वारा पूछा गया कि क्या राजद द्वारा आपको मोहनिया विधानसभा सीट में समर्थन दिया गया है, तो इसपर उन्होंने कहा यह खबर तो अब पुरानी हो गयी है, यह बुधवार शाम की खबर है. —# श्वेता सुमन का नामांकन रद्द होने के बाद राजद ने बदला चुनावी समीकरण # अब निर्दलीय रविशंकर पासवान को मिला लालटेन का साथ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel