रबी सिंचाई के लिए इंद्रपुरी बराज से लिंक नहरों में छोड़ा जा रहा पानी

SASARAM NEWS.रबी सिंचाई को लेकर इंद्रपुरी बराज से सभी लिंक नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है. शुक्रवार को बराज के अपस्ट्रीम में 10449 क्यूसेक पानी उपलब्ध रहा. रबी सीजन की अंतिम अवधि 31 मार्च तक निर्धारित है और इसी तिथि तक नहरों का संचालन किया जायेगा.

By Vikash Kumar | March 13, 2026 8:49 PM

31 मार्च तक होगा नहरों का संचालन, किसानों को मिल रहा पर्याप्त जल

इंद्रपुरी

.रबी सिंचाई को लेकर इंद्रपुरी बराज से सभी लिंक नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है. शुक्रवार को बराज के अपस्ट्रीम में 10449 क्यूसेक पानी उपलब्ध रहा. रबी सीजन की अंतिम अवधि 31 मार्च तक निर्धारित है और इसी तिथि तक नहरों का संचालन किया जायेगा.जल संसाधन विभाग डेहरी के मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस बार किसानों को सीजन में पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध कराया गया है. रबी अवधि 31 मार्च तक समाप्त हो जाती है, इसलिए इसी अवधि तक नहरों का संचालन प्रावधानिक है.उन्होंने बताया कि वर्तमान में किसानों की मांग के अनुसार लिंक नहरों में जल का प्रवहन किया जा रहा है. बराज से पश्चिमी संयोजक नहर में 3409 क्यूसेक, पश्चिमी समानांतर संयोजक नहर में 858 क्यूसेक और पूर्वी संयोजक नहर में 1353 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया जा रहा है.वर्तमान में बराज के अपस्ट्रीम में 10449 क्यूसेक और डाउनस्ट्रीम में 4829 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है. बराज के 69 गेटों में से दो गेट खुले रखे गये हैं. बराज का पाउंड लेवल 355 फीट पूर्ववत मेंटेन है.बताया गया कि रिहंद जलाशय से 6803 क्यूसेक पानी का आउट फ्लो है, जबकि वाणसागर जलाशय से पानी लेने की अभी आवश्यकता नहीं है.