[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम स्नातक सेमेस्टर-चार की परीक्षा दो पालियों में हुई शुरू

स्नातक सेमेस्टर-चार की परीक्षा दो पालियों में हुई शुरू

0
स्नातक सेमेस्टर-चार की परीक्षा दो पालियों में हुई शुरू

पांच मई तक चलेगी थ्योरी और छह से 16 मई तक होगी प्रायोगिक परीक्षाफोटो–3- अवधूत भगवान राम कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व छात्राओं की सघन तलाशी लेती विक्षीकाएं.

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर-चार (सीबीसीएस) परीक्षा बुधवार से जिले के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो गयी, जो पांच मई तक चलेगी. पहले दिन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासन सतर्क दिखा. विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो पालियों में संचालित हुई. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक कला संकाय (सामाजिक विज्ञान व मानविकी) के छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली गयी. वहीं, दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक विज्ञान व वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थी शामिल हुए. इधर, अवधूत भगवान राम कॉलेज में परीक्षा के पहले दिन कदाचारमुक्त व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गयी. प्राचार्य डॉ विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गयी. इस दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ सुनील कुमार सहित शिक्षकों व कर्मियों की टीम मौजूद रही. जांच के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. प्राचार्य ने कहा कि विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश के आलोक में परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में ली जा रही है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की.

छह मई से आयोजित होगी प्रायोगिक परीक्षा

छह मई से 16 मई तक प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जायेगी. प्रायोगिक परीक्षा संबंधित कॉलेजों में ही ली जायेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिया है कि प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा के अंक समय से पोर्टल पर अपलोड कर निर्धारित तिथि तक हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें.

आज होगी एमजेसी छह की परीक्षा

विवि से जारी शेड्यूल के अनुसार, 30 अप्रैल को प्रमुख पाठ्यक्रम (एमजेसी-6), दो मई को प्रमुख पाठ्यक्रम (एमजेसी-7), 4 मई को गौण पाठ्यक्रम (एमआइसी-4) और पांच मई को क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (एइसी-4) की परीक्षा आयोजित की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel