[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार लखीसराय Lakhisarai News : एसडीओ ने बैठक कर प्रखंड के विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश

Lakhisarai News : एसडीओ ने बैठक कर प्रखंड के विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश

0
Lakhisarai News : एसडीओ ने बैठक कर प्रखंड के विभागीय कार्यों की समीक्षा, दिये निर्देश

चानन (लखीसराय) से रंजन पासवान की रिपोर्ट Lakhisarai News : प्रखंड कार्यालय में बुधवार को अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित मामलों एवं जनसमस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. इस पर एसडीएम ने त्वरित समाधान एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और सभी कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाय. पूर्व बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा में संतोषजनक प्रगति पायी गयी. एसडीओ ने बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों की सराहना की और कार्य की गति बनाये रखने को कहा. वहीं, बिना सूचना अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगते हुए भविष्य में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी. बैठक में आपसी समन्वय, पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ कार्य करने पर बल दिया गया, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंच सके. मौके पर एडीएसओ अतुल कुमार, बीडीओ प्रिया कुमारी, चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार सिंह सहित कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel