[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

0
बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत
सांकेतिक तस्वीर

रफ्तार की

मार.

शादी समारोह से लौटने के दौरान जनगरा लख के पास हुआ हादसा प्रतिनिधि, नोखा

नोखा क्षेत्र के कदवा पंचायत अंतर्गत जनगरा लख के पास सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया. इस हादसे में पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि पति बाल-बाल बच गया. जानकारी के अनुसार, मुजनु गांव निवासी महेश ठाकुर अपनी 52 वर्षीया पत्नी बसंती देवी के साथ बाइक से एक शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे. जैसे ही वे जनगरा लख के पास पहुंचे, बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया.

ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

घटना की जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. हालांकि, अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.

एक सप्ताह में हुए हादसों में 12 से अधिक लोगों की गयीं जान

मालूम हो कि वर्तमान समय में जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. पिछले एक सप्ताह के भीतर जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है. इससे पहले सोमवार की सुबह करीब तीन बजे दिनारा थाना क्षेत्र के बेलवैया-मठिया गांव के पास एक अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी यात्रियों से भरी बस में टक्कर मार दी थी. उस भीषण हादसे में भी पांच लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

एसडीएम की अपील : सावधानी से चलाएं वाहन

सदर एसडीएम डॉ नेहा कुमारी ने कहा कि वर्तमान में लग्न का समय चल रहा है, जिसके कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव और ट्रैफिक की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. इसी वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने अपील की है कि रात में वाहन चलाने वाले लोग स्वयं सावधानी बरतें, ताकि सुरक्षित अपने घर पहुंच सकें. आपकी थोड़ी सी चूक आपको आपके परिवार से हमेशा के लिए अलग कर सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel