[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri शिल्पी राज का गाना ‘दिल ऐके के देम’ रिलीज, पिंक ड्रेस में सपना चौहान का छाया जलवा

शिल्पी राज का गाना ‘दिल ऐके के देम’ रिलीज, पिंक ड्रेस में सपना चौहान का छाया जलवा

0
शिल्पी राज का गाना ‘दिल ऐके के देम’ रिलीज, पिंक ड्रेस में सपना चौहान का छाया जलवा
दिल ऐके के देम सॉन्ग, फोटो -यूट्यूब

Dil Eke Ke Dem Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री का एक नया और मजेदार गाना ‘दिल ऐके के देम’ आज 5 मई को ‘मुन्नी म्यूजिक वर्ल्ड’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को मशहूर सिंगर विक्रम राजपूत और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने के वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस मूव्स का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं.

पिंक शॉर्ट ड्रेस में सपना चौहान ने ढाया कहर

वीडियो की शुरुआत से ही सपना चौहान अपने लुक्स से सबका ध्यान खींच रही हैं. उन्होंने गुलाबी रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. उनका हर अंदाज काफी कातिलाना है और उनकी अदाएं गाने की रौनक को दोगुना कर रही हैं. उनके साथ विक्रम राजपूत भी पूरे स्वैग में नजर आ रहे हैं.

दिल एक को देने का बात करते दिखीं सपना

गाने के बोल काफी मजेदार और नोकझोंक भरे हैं. वीडियो में विक्रम राजपूत एक्ट्रेस को अपने दिल में बसाने की बात करते हैं और उन्हें सातों जन्मों के लिए अपना बनाना चाहते हैं. इस पर सपना चौहान भी पीछे नहीं हटतीं और पूरे एटीट्यूड के साथ जवाब देती हैं. वह कहती हैं कि उनका दिल सिर्फ एक ही इंसान के लिए है. सपना का कहना है कि दिल कोई प्रसाद नहीं है जो सबको बांट दें. दोनों के बीच की यह जुगलबंदी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

गाने का वीडियो देखें और सुनें

शानदार टीम वर्क

इस गाने को संदेश कुमार ने लिखा है और एनके वर्मा ने इसका बेहतरीन संगीत तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन विझेल ने किया है और एडिटिंग की कमान भी उन्होंने ही संभाली है. सपना चौहान के लुक को और भी आकर्षक बनाने में उनकी ड्रेस शिल्पा शेरावत और मेकअप विकास एंड टीम का बड़ा हाथ है.

यह भी पढ़ें: शिवानी सिंह का गाना ‘बेलनवा देही पे बाजी’ रिलीज, काजल त्रिपाठी संग नितिन की जोड़ी ने जीता दिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel