शादी कार्ड के साथ देना होगा आवेदन, जांच के बाद ही अस्थायी कनेक्शन की मिलेगी मंजूरी
प्रति सिलिंडर 4800 की सिक्योरिटी मनी ने बढ़ायी चिंता, निम्न वर्ग ने बनाया वैकल्पिकफोटो -1- नगर पंचायत चेनारी में भारत गैस एजेंसी प्रतिनिधि, चेनारी
पश्चिम एशिया युद्ध के कारण उत्पन्न एलपीजी की भारी किल्लत के बीच प्रशासन ने बेटियों की शादी के लिए विशेष व्यवस्था की है. वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने वालों को अधिकतम चार कॉमर्शियल गैस सिलिंडर उपलब्ध कराये जा रहे हैं. यह आपूर्ति वैवाहिक कार्यक्रम से दो दिन पहले नजदीकी संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है. इसके लिए आवेदक को अनुमंडल कार्यालय में आवेदन के साथ शादी का कार्ड जमा करना होगा. आवेदन में नजदीकी गैस एजेंसी का नाम, खपत होने वाले सिलिंडरों की संख्या और मेहमानों की अनुमानित संख्या का उल्लेख करना अनिवार्य है. जांचोपरांत प्रशासन तय करेगा कि किसे कितने सिलिंडर दिये जाने हैं, हालांकि किसी भी हाल में चार से अधिक सिलिंडर नहीं मिलेंगे.