सोनवर्षा राज (सहरसा) से मुकेश कुमार सिंह का रिपोर्ट Saharsa News : सोनवर्षा अंचल क्षेत्र के बडगांव एवं बडसम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में हर घर जल का नल योजना के तहत स्थापित वाटर प्लांटों से डेढ़ वर्ष से पेयजल की आपूर्ति पुरी तरह ठप है. जिस वजह से संबंधित क्षेत्र के लोगों को लौहयुक्त जल का सेवन करना पड रहा रहा है. विशेष कर संवेदक एस के कन्शट्रक्शन द्वारा स्थापित प्लांट बीते डेढ़ वर्ष से पूरी तरह बंद है. इतने लंबे समय से जलापूर्ति ठप रहने के बावजूद विभाग उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं. साथ ही वाटर प्लांट के संचालकों को तीन वर्ष से संवेदक द्वारा मानदेय का भुगतान भी नहीं किया गया है. सोनेघाट स्थित वाटर प्लांट के ऑपरेटर उमेश मेहता ने बताया की उनके प्लांट का फिल्टर खराब है तथा सभी वाटर पोस्ट ध्वस्त हो गए है. संवेदक द्वारा बिजली बिल का भुगतान भी कई वर्षों से नहीं किए जाने से प्लांट का बिजली भी काट दिया गया है. इसके अतिरिक्त उनका मानदेय बीते तीन वर्ष से बाधित है. दरअसल एसके कन्शट्रक्शन द्वारा स्थापित दर्जनों वाटर प्लांटों का हाल पूरी तरह बेहाल है. संवेदक द्वारा सभा प्लांटों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है. पीएचईडी के कनिय अभियंता भोले शंकर ने बताया की मैं खुद उसी क्षेत्र में गया था. एस के कन्शट्रक्शन द्वारा स्थापित दर्जनों वाटर प्लांटों से पेयजल की आपूर्ति बंद है. संवेदक के विरुद्ध वरिय पदाधिकारी को लिखा जा रहा है.