[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम शहर में रामनवमी पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

शहर में रामनवमी पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

0
शहर में रामनवमी पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा

तैयारी.

भगवा झंडा से पटा डेहरी, पुष्प वर्षा से होगा स्वागत

सुरक्षा और सेवा के पुख्ता इंतजाम, दुल्हन की तरह सजे शहर के मंदिर

15 से 400 तक बिक रहे प्रिंटेड झंडे, लोगों ने जमकर की खरीदारी

संवेदनशील मोड़ों पर तैनात रहेगी पुलिस, नप ने की सफाई व पानी की व्यवस्था

जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह की गयी विशेष व्यवस्था

फोटो – 13- शहर में लगा भगवा झंडा पताकाए- डेहरी बाजार में स्थित दुकानो पर बिक रहे भगवा झंडेप्रतिनिधि, डेहरी नगर

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी को लेकर डेहरी शहर पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. शुक्रवार को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. पूरा शहर भगवा पताकाओं से पट चुका है और जिधर भी नजर दौड़ती है, वहां केसरिया झंडे लहराते दिख रहे हैं. मुख्य बाजार की सड़कों के ऊपर सजायी गयीं भगवा झंडियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. शोभायात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह विशेष व्यवस्थाएं की गयी हैं. बाजार में इन दिनों भगवा झंडों की भारी मांग है, जिनकी कीमत 15 रुपये से लेकर 400 रुपये तक है. इनमें विशेष रूप से माता दुर्गा और बजरंग बली के चित्रों वाले झंडों को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं. शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाली इस यात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा स्टॉल लगाकर शरबत और पानी का वितरण किया जायेगा. साथ ही, कई स्थानों पर जुलूस पर पुष्प वर्षा की भी योजना है. प्रशासनिक स्तर पर शिव शक्ति मंदिर बारह पत्थर के अध्यक्ष राजेश कुमार, हिंदू सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी, महाशक्ति काली मंदिर मोहन बिगहा के अरुण शर्मा, बजरंग दल के पंकज कुमार उर्फ गोपी और जय भवानी क्लब के अमन चौधरी सहित कई समितियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है.

दुल्हन की तरह सजे मंदिर

रामनवमी के उपलक्ष्य में शहर के देवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है. डेहरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर, बोस हॉस्पिटल के समीप काली मंदिर, कैनाल रोड पुल स्थित हनुमान मंदिर, बगड़िया स्कूल के पास दुर्गा मंदिर, स्टेशन रोड दुर्गा मंदिर और पाली रोड काली मंदिर की सजावट देखते ही बन रही है. श्रद्धालुओं का कहना है कि इस वर्ष की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गयी है.

क्या क्या कहते हैं अधिकारी

शोभायात्रा में शामिल होने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो, इसके लिए नगर पर्षद प्रशासन पूरी तरह प्रयत्नशील है. सड़कों की विशेष साफ-सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओं पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है.

-शशि कुमारी, मुख्य पार्षद, नगर पर्षद

सफाई व जलापूर्ति

जुलूस मार्ग पर सफाई के अतिरिक्त चूना, ब्लीचिंग पाउडर और पानी के छिड़काव की व्यवस्था की गयी है. नप के दो पानी टैंकरों में से एक थाना चौक पर रहेगा, जबकि दूसरा आवश्यकतानुसार चिह्नित स्थानों पर तैनात किया जायेगा.

-बिमल कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी (इओ), नगर पर्षद

सुरक्षा व्यवस्था

प्रत्येक जुलूस के साथ पुलिस बल मौजूद रहेगा. शोभायात्रा मार्ग के सभी संवेदनशील बिंदुओं पर जवानों की तैनाती की गयी है. हमारा प्रयास है कि यह यात्रा पूर्णतः सौहार्दपूर्ण माहौल और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हो.

शिवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, नगर थाना, डेहरी

बिजली आपूर्ति

जुलूस के दौरान बिजली कटौती के लिए फिलहाल कोई समय निर्धारित नहीं है. पुलिस प्रशासन के निर्देशों के आधार पर ही सुरक्षा की दृष्टि से जुलूस के समय बिजली आपूर्ति बंद की जायेगी.

-रवि कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, डेहरी ऑन सोनB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel