[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National आंधी, बारिश और तूफान खूब करेंगे परेशान, 31 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट

आंधी, बारिश और तूफान खूब करेंगे परेशान, 31 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट

0
आंधी, बारिश और तूफान खूब करेंगे परेशान, 31 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD का अलर्ट
31 मार्च तक बिगड़ा रहेगा मौसम, फोटो- पीटीआई

Rain Alert: देश के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है. बारिश, बर्फबारी और तेज हवा के कारण उत्तर भारत में गर्मी से फिलहाल राहत मिली है, जबकि असम मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और तेज आंधी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. आईएमडी ने मौसम में बदलाव की सबसे बड़ी वजह लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ को बताया है. मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 26 मार्च से और दूसरा 28-29 मार्च के बीच उत्तर भारत पर असर डाल सकता है. इसके अलावा साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के कारण भी मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

आईएमडी के मुताबिक दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण 27 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बारिश और बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवा की संभावना है. 28 से 31 मार्च के दौरान यह बारिश में इजाफा हो सकता है. उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी 31 मार्च तक कहीं-कहीं बारिश की संभावना है, यानी अगले कुछ दिनों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है.

28 से 30 मार्च के बीच एक्टिव हो सकता है नया पश्चिमी विक्षोभ

28 से 30 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का एक नया दौर शुरू हो सकता है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकता है. गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं 29 और 30 मार्च को उत्तराखंड में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है.

असम-अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में पूरे सप्ताह गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 27 से 29 मार्च के बीच असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 28 मार्च को नागालैंड में कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

बिहार-झारखंड से लेकर राजस्थान-पंजाब तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 27 मार्च को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 29 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 28 से 30 मार्च के दौरान राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 28 मार्च को बिहार में बारिश की संभावना है. 27 और 28 मार्च को झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

किन राज्यों में बारिश के आसार?

भारत मौसम विभाग के मुताबिक मध्य भारत में मौसम अगले कुछ दिनों तक बदला हुआ रह सकता है. 26 से 29 मार्च के दौरान छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और में बारिश की संभावना है. वहीं 29 से 31 मार्च तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26 मार्च को तटीय महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश-यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश

Previous article 7 दिन और 1000 करोड़ की कमाई, धुरंधर 2 ने बदली रणवीर सिंह की किस्मत
Next article शहर में रामनवमी पर आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel