12 पदों के लिए मतदान में दो मार्च से होगा नामांकन
प्रतिनिधि, बिक्रमगंजबिक्रंगगंज प्रखंड अंतर्गत शिवपुर पैक्स के अध्यक्ष और प्रबंध समिति सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देशानुसार 18 मार्च 2026 को मतदान कराया जायेगा. कुल 12 पदों के लिए चुनाव होना है. इसकी जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बिक्रमगंज सुनील कुमार गौतम ने दी. उन्होंने बताया कि जारी सूचना के अनुसार अध्यक्ष का एक पद अनारक्षित रहेगा. इसके अतिरिक्त प्रबंध समिति के 11 सदस्यों का चुनाव होगा. इनमें दो पद अनुसूचित जाति/जनजाति (एक महिला व एक पुरुष/महिला), दो पद पिछड़ा वर्ग (एक महिला व एक पुरुष/महिला), दो पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग (एक महिला व एक पुरुष/महिला) और पांच पद सामान्य कोटि (दो महिला एवं 3 पुरुष/महिला) के लिए निर्धारित किये गये हैं. आरक्षण संबंधी प्रावधान पूर्व निर्धारित नियमों के अनुरूप लागू रहेंगे और कुल पदों में 50 प्रतिशत तक महिला आरक्षण प्रभावी रहेगा.